विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ी, AIIMS के ICU में भर्ती; सांस लेने में हो रही तकलीफ

Published: Mon, 07 Sep 2026 12:26 PM (IST)

केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी को सांस लेने में तकलीफ और तेज बुखार के बाद एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया है। उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित किया गया।

जीतन राम मांझी को एम्स में भर्ती कराया गया। फोटो: इंटरनेट

जीतन राम मांझी को एम्स में भर्ती कराया गया। फोटो: इंटरनेट

HighLights

  1. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी एम्स दिल्ली में भर्ती

  2. सांस लेने में तकलीफ, तेज बुखार के बाद आईसीयू में

  3. डेंगू की आशंका, हालांकि हालत स्थिर बताई गई

अनूप कुमार सिंह, नई दिल्ली। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रविवार शाम एम्स में भर्ती कराया गया।

सांस लेने में तकलीफ और तेज बुखार के बाद उन्हें इमरजेंसी लाया गया, जहां जांच के बाद रात करीब नौ बजे ICU में शिफ्ट किया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक डेंगू की आशंका है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सांस लेने में तकलीफ 

मांझी को रविवार शाम करीब पांच बजे एम्स के इमरजेंसी विभाग में लाया गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के साथ बुखार था। जांच के बाद रात करीब नौ बजे उन्हें ICU में स्थानांतरित कर दिया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उन्हें डेंगू होने की आशंका है और जरूरी चिकित्सकीय जांच की जा रही है। प्लेटलेट्स कम होने की बात भी सामने आई है।

डेंगू की पुष्टि का इंतजार

डॉक्टरों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। हालांकि, सोमवार सुबह तक एम्स प्रशासन की ओर से उनकी तबीयत को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। ऐसे में डेंगू की पुष्टि को लेकर अस्पताल की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

सलाहकार बोले- हालत स्थिर

मांझी के सलाहकार दानिश रिजवान के अनुसार, केंद्रीय मंत्री का एम्स में उपचार चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। उन्होंने लोगों से चिंता नहीं करने की अपील की है। अन्य रिपोर्टों में भी उनकी स्थिति नियंत्रण में बताई गई है।

वायरल का चल रहा था इलाज

बताया गया है कि मांझी पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार से पीड़ित थे। पटना में उनका इलाज चल रहा था और तबीयत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

इसके बाद दोबारा तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली लाया गया। रविवार को सांस लेने में तकलीफ और बुखार बढ़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज

फिलहाल मांझी का एम्स के ICU में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है। डॉक्टर उनकी स्थिति और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे का उपचार तय कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- द न्यूयार्क टाइम्स में छाई धनबाद की जानवी, दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा पर रखी बेबाक राय