Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली: सुल्तानपुरी मीट दुकान में करंट से युवक की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

    Updated: Wed, 27 May 2026 04:49 AM (GMT+05:30)

    सुल्तानपुरी की मछली बाजार में एक मीट की दुकान पर काम कर रहे 25 वर्षीय शोएब की करंट लगने से मौत हो गई। बिजली के बोर्ड की कटी तार से हुए इस हादसे का सीस ...और पढ़ें

    एक मीट की दुकान में करंट लगने के कारण युवक की मौत हो गई।

    एक मीट की दुकान में करंट लगने के कारण युवक की मौत हो गई। 

    HighLights

    1. सुल्तानपुरी में मीट की दुकान पर हादसा।

    2. कटी बिजली तार से युवक को लगा करंट।

    3. सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना।

    संवाद सहयोगी, बाहरी दिल्ली। सुल्तानपुरी की मछली बाजार की एक मीट की दुकान में करंट लगने के कारण युवक की मौत हो गई। बिजली के बोर्ड की तार कटी होने की वजह से युवक को करंट लगा। तुरंत घायल को अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान घायल को मृत घोषित के दिया गया।

    मृतक की पहचान 25 वर्षीय शोएब के रूप में हुई है। जो अपने मामा के साथ मीट की दुकान चलाता था। रविवार शाम 5:17 बजे सुल्तानपुरी की मछली मार्केट में मृतक शोएब अपनी मीट की दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान पास में लगी बिजली के बोर्ड की कटी हुई तार के कारण शोएब को करंट लग गया और आसपास हड़कप मच गया।

     करंट लगने के डर से उसे कोई नहीं बचा सका

    आसपास लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन करंट लगने के डर से उसे कोई नहीं बचा सका। अंत में दो शख्स ने लड़की की मदद से बिजली की तार को दूर हटाया और लाइट बंद की। जिसके बाद लोगों ने उसे तुरन्त अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    घटना का सीसीटीवी वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि शोएब अपनी दुकान में मीट काट रहा था और अचानक करंट लग गया। पुलिस के मुताबिक रोहिणी सेक्टर-22 के महाराजा अग्रसेन अस्पताल से जानकारी मिली। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को स्वजनों को सुपुर्द कर दिया गया है और आगे की तफ्तीश की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में पेयजल संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, जल बोर्ड कार्यालय पर किया प्रदर्शन