Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में पेयजल संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, जल बोर्ड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

    Updated: Wed, 27 May 2026 03:41 AM (IST)

    देवली विधानसभा क्षेत्र में पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी में पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर् ...और पढ़ें

    देवली विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से बनी पानी की किल्लत को लेकर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

    देवली विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से बनी पानी की किल्लत को लेकर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

    HighLights

    1. देवली में पानी की किल्लत पर लोगों का प्रदर्शन।

    2. दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय पर जमकर हुई नारेबाजी।

    3. विधायक प्रेम चौहान को पुलिस ने हिरासत में लिया।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। देवली विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से बनी पानी की किल्लत को लेकर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रेटर कैलाश स्थित दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय (डीजेबी) कार्यालय पर सुबह लोगों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।

    इस दौरान दक्षिणपुरी, संगम विहार, तिगड़ी कैंप, नई बस्ती और देवली गांव समेत कई इलाकों के लोग शामिल हुए और जल बोर्ड कार्यालय के बाहर धरना दिया। हाथों में बैनर-पोस्टर और खाली घड़े लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रोष जताया।

    आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व देवली विधायक प्रेम चौहान ने किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भीषण गर्मी में हालात बेहद खराब हो चुके हैं और लोगों को पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। टैंकर आने पर महिलाओं और बच्चों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है, इसके बावजूद पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा।

    प्रदर्शनकारियों के विरोध के चलते बीआरटी रोड पर ट्रैफिक काफी देर तक बाधित रहा। इसकी वजह से लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

    विधायक ने आरोप लगाया कि जल बोर्ड और प्रशासन लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। हंगामा बढ़ता देख मौके पर तैनात पुलिस बल ने विधायक को हिरासत में लेकर लोगों को सड़क से हटाया और जाम खुलवाया। लोगों ने प्रभावित इलाकों में पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर जल्द उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

    संगम विहार में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग

    दक्षिणी दिल्ली की देवली विधानसभा के ही संगम विहार इलाके में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई दिनों में पानी मिल पाता है। इलाके में पानी की पानी की आपूर्ति नहीं है और लोग पूरी तरह टैंकर पर निर्भर हैं। जरूरत के कार्यों के लिए लोग दूर-दराज से पानी लेकर आने को मजबूर हैं। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सभी घंटों लाइनों में लगकर पानी के लिए मशक्कत करते हैं। हर दिन रोजमर्रा के कार्यों के लिए पानी जुटाने के लिए लोग चुनौती का सामना कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    इलाके में सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे जल बोर्ड का टैंकर पहुंचा। टैंकर देखते ही लोग ड्रम और बाल्टियां लेकर पानी भरने के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह रोजाना की स्थिति है। लोग सुबह से शाम तक टैंकर का इंतजार करते हैं। टैंकर आता है तो इतनी भीड़ हो जाती है कि अक्सर पानी के लिए झगड़े होना आम बात है। एक बाल्टी पानी भरने में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

    लोगों की परेशानी

    टैंकर आते ही इतनी भीड़ हो जाती है कि बूंद-बूंद पानी के लिए मारामारी रहती है। हफ्ते में एक या दो दिन ही पानी मिल पाता है। इतनी गर्मी में जरूरी कार्यों के लिए एक-डेढ किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ता है। हम लोग बेहद परेशान हैं। - कश्मीरन, संगम विहार, गली नंबर आठ

    गली इतनी संकरी है कि टैंकर नहीं आ पाता। पानी भरने 11 नंबर गली के पास जाना पड़ता है। जब तक टैंकर आने का पता लगता है तब तक कई बार पानी खत्म हो जाता है। दो-तीन दिन इंतजार के बाद टैंकर आता है और तब भी पानी नहीं मिल पाता है। - नूर जहां, संगम विहार, गली नंबर सात

    यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में न बिजली न पानी, कैसे काम करें निगमकर्मी; नजफगड़ स्थित निगम कार्यालय का हाल बुरा