विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में सत्य निकेतन इमारत हादसे में मालिक दंपती को जेल, बेटे को पुलिस कस्टडी; कासगंज से ठेकेदार गिरफ्तार

Published: Tue, 08 Sep 2026 07:14 PM (IST)

दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में मालिक दंपती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ...और पढ़ें

अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी हरिराम (बाएं) और उनकी पत्नी उर्मिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। बेटे महेश को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी हरिराम (बाएं) और उनकी पत्नी उर्मिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। बेटे महेश को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

HighLights

  1. मालिक दंपती हरिराम और उर्मिला न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

  2. बेटे महेश को दो दिन की पुलिस कस्टडी मिली है।

  3. अवैध निर्माण कराने वाला ठेकेदार कासगंज से गिरफ्तार हुआ।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दक्षिण परिसर स्थित सत्य निकेतन इलाके में एक जर्जर इमारत सत्य निकेतन के गिरने से इमारत ढहने के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी हरिराम और उनकी पत्नी उर्मिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, भवन की देखरेख करने वाले उनके बेटे महेश को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

अवैध निर्माण और लापरवाही का खुलासा

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी महेश ने बताया कि वह अपने माता-पिता की ओर से इमारत के रखरखाव का काम देखता था। उन्होंने अगस्त 2025 में इस इमारत को 'हॉस्टल डेज' नाम के पीजी ऑपरेटर को लीज पर दिया था।

पूछताछ में सामने आया कि पिछले 8-10 दिनों से बारिश का कचरा जमा होने के कारण बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था। इसके अलावा भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर व्यावसायिक विस्तार के लिए भी तोड़फोड़ और निर्माण कार्य कराया जा रहा था, जिससे इमारत के ढांचे को नुकसान पहुंचा।

हादसे के बाद राजस्थान भागे आरोपी, ठेकेदार गिरफ्तार

महेश ने खुलासा किया कि हादसे वाले दिन स्थानीय लोगों से इमारत गिरने की सूचना मिलते ही वे डर गए और अपने घर से फरार होकर भिवाड़ी (राजस्थान) स्थित अपने ससुराल में छिप गए थे। इस बीच, पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।

निर्माण कार्य कराने वाले लेबर ठेकेदार सनोज को उत्तर प्रदेश के कासगंज से हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस टीम उसे दिल्ली ला रही है, जहां उससे हादसे से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें- सत्य निकेतन हादसे के बाद बढ़ा छात्रों का गुस्सा, प्रदर्शन कर सुरक्षित हॉस्टल और सस्ते आवास की कर रहे मांग