रोहिणी पुलिस का 'ऑपरेशन शस्त्र': 21 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद
रोहिणी पुलिस ने 'ऑपरेशन शस्त्र' के तहत 48 घंटे में 21 हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार किया। इस अभियान में 11 देसी ...और पढ़ें

रोहिणी पुलिस ने 'ऑपरेशन शस्त्र' के तहत 48 घंटे में 21 हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार किया।
HighLights
रोहिणी पुलिस ने 48 घंटे में चलाया विशेष अभियान।
21 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 11 देसी पिस्तौल बरामद।
13 कारतूस, 7 चाकू और 2 मोटरसाइकिल भी जब्त।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। अपने शस्त्र अभियान के तहत रोहिणी पुलिस ने आपराधिक तत्वों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। 10 थानों व अन्य विशेष सेल की 15 टीमों ने 21 हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया और 11 देसी पिस्तौल व 13 कारतूस के अलावा सात चाकू बरामद किए हैं। लगभग 48 घंटे चले इस अभियान में डेढ़ सौ से अधिक पुलिस के जवान व अधिकारी शामिल हुए। नार्दर्न रेंज के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह ने रोहिणी जिला पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा की है।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि संगठित अपराध, सड़क अपराध और हथियारों के अवैध कब्जे की समस्या पर अंकुश लगाने के उद्देश्य के साथ चलाए जा रहे आपरेशन शस्त्र के तहत पुलिस ने 27 व 28 मई को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की।
अपराध में सक्रिय 21 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार किए गए
इस अभियान के तहत क्षेत्र के हिस्ट्री-शीटर्स, भगौड़े और जमानत पर रिहा हुए अपराधियों की स्पेशल चेकिंग और वेरिफिकेशन भी की गई। विशेष अभियान के दौरान शस्त्र अधिनियम के 18 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 11 देसी पिस्तौल, 13 जिंदा कारतूस, सात चाकू और दो मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। अपराध में सक्रिय 21 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार किए गए।
उन्होंने बताया कि सार्वजनिक शांति भंग करने की संभावना वाले व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्यवाही शुरू की गई। धारा 66 डीपी एक्ट के तहत 53 वाहन जब्त किए गए और धारा 65 डीपी एक्ट के तहत 571 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।
यह भी पढ़ें- शालीमार गांव में अब लोग खुद तोड़ने लगे अवैध निर्माण
