Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजौरी गार्डन के कपड़ों के शोरूम में लगी आग, 40 मिनट में पाया काबू; बड़ा हादसा टला

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 08:48 PM (GMT+05:30)

    राजौरी गार्डन मेन मार्केट में रविवार दोपहर एक कपड़ों के शोरूम में भीषण आग लग गई। दमकल की नौ गाड़ियों ने 40 मिनट में आग पर काबू पाया, जिसमें कोई हताहत ...और पढ़ें

    राजौरी गार्डन मेन मार्केट में रविवार दोपहर एक कपड़ों के शोरूम में भीषण आग लग गई।

    राजौरी गार्डन मेन मार्केट में रविवार दोपहर एक कपड़ों के शोरूम में भीषण आग लग गई। 

    HighLights

    1. राजौरी गार्डन के कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग।

    2. दमकल की नौ गाड़ियों ने 40 मिनट में आग बुझाई।

    3. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, कोई हताहत नहीं।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। रविवार दोपहर राजौरी गार्डन मेन मार्केट स्थित एक दो मंजिला इमारत में चल रहे कपड़ों के शोरूम में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। कपड़ों का शोरूम होने की वजह से आग तेजी से फैली और शोरूम का बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

    सूचना मिलते ही दमकल विभाग की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियो ने राहत बचाव का काम शुरू किया और करीब 40 मिनट की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

    अग्निशमन विभाग के अनुसार, रविवार दिन में करीब चार बजे राजौरी गार्डन मेन मार्केट स्थित शोरूम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही आस पास के दमकल केंद्रों से सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए दो अतिरिक्त गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया।

    दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर आग लगी

    अग्निशमन विभाग के अनुसार करीब 300 वर्ग गज क्षेत्र में फैली इस दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर आग लगी थी, जहां लहंगा-चोली का शोरूम था। आग लगने के समय शोरूम में कई कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी सुरक्षित बाहर निकल गए। आग लगने के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

    खबरें और भी

    आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया

    हालांकि दमकलकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया। शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल दमकलकर्मी इमारत में कूलिंग का काम कर रही है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में बिजली की बढ़ी दरों पर आरडब्ल्यूए का विरोध, आंदोलन की चेतावनी