Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में बिजली की बढ़ी दरों पर आरडब्ल्यूए का विरोध, आंदोलन की चेतावनी

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 08:37 PM (IST)

    आरडब्ल्यूए ने दिल्ली में बिजली दरों में बढ़ोतरी का कड़ा विरोध किया है और इसे वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका आरोप है कि यह बढ़ोतरी निजी ब ...और पढ़ें

    बिजली दरों में बढ़ोत्तरी पर आरडब्ल्यूए ने नाराजगी जताई है।

    बिजली दरों में बढ़ोत्तरी पर आरडब्ल्यूए ने नाराजगी जताई है।

    HighLights

    1. आरडब्ल्यूए ने बिजली दरों में बढ़ोतरी का विरोध किया।

    2. बढ़ोतरी वापस न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

    3. निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बिजली दरों में बढ़ोत्तरी पर आरडब्ल्यूए ने नाराजगी जताई है। साथ ही उसे वापस न लेने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है। यूनाइटेड रेजिडेंट्स आफ दिल्ली (यूआरडी) व विभिन्न आरडब्ल्यूए ने दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीइआरसी) के निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि यह निर्णय निजी बिजली कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए लिया गया है।

    यूआरडी के महासचिव सौरभ गांधी और ईस्ट दिल्ली के आरडब्ल्यए जाइंट फ्रंट के अध्यक्ष बीएस वोहरा ने कहा कि फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बढ़ोत्तरी नियम विरूद्ध है। इस मामले में छूट सिर्फ जनहित मामलों में दी जा सकती है, लेकिन आयोग ने यह निजी बिजली कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया है।

    साल 2021-22 से कोई औपचारिक टैरिफ संशोधन नहीं

    आरडब्ल्यूए का कहना है कि साल 2021-22 से कोई औपचारिक टैरिफ संशोधन नहीं किया गया है। इसके बावजूद पिछले रास्ते से छिपे हुए चार्ज बढ़ाकर उपभोक्ताओं के बिलों में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जा रही है। बिना वार्षिक राजस्व आवश्यकता तय किए हर बिलिंग साइकिल में मनमाने ढंग से सरचार्ज वसूला जा रहा है, जो पूरी तरह से अनुचित और अवैध है।

    डीईआरसी ने डिस्कॉम को फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने की मंजूरी दे दी 

    यूआरडी के उपाध्यक्ष हेमंत माधव शर्मा ने तर्क दिया कि एनडीएमसी भी उन्हीं कंपनियों से बिजली खरीदती है, लेकिन वह अपने उपभोक्ताओं पर ऐसा कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाल रही है। हाल ही में डीईआरसी ने डिस्कॉम को फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। जिससे बिजली बिल महंगा होगा। इस निर्णय से 500 यूनिट से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों पर जरूर असर पड़ेगा। ऐसे ग्राहकों के लिए बिजली की दरें एक से 3.30 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगी।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली चिड़ियाघर में आम जनता ने सीखे पक्षी विज्ञान के गुर, पहले दिन दिखीं 33 प्रजातियां

    खबरें और भी