विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तीन शव, एक कार और तंत्रमंत्र का रहस्य...पीरागढ़ी कांड में तीन मौतों के मामले में सामने आया तांत्रिक कनेक्शन

Updated: Tue, 10 Feb 2026 06:46 PM (IST)

पीरागढ़ी सर्विस रोड पर कार में मिले तीन शवों के मामले में तांत्रिक कोण सामने आया है। पुलिस एक तांत्रिक से पूछताछ कर रही है, जिसने कथित तौर पर मृतकों क ...और पढ़ें

अभी तक की पूछताछ में तांत्रिक ने इस मामले में अपनी संलिप्तता को नहीं स्वीकारा है। पुलिस उससे जो भी प्रश्न पूछ रही है, उसका वह गोलमोल उत्तर दे रहा है। एआई इमेज

अभी तक की पूछताछ में तांत्रिक ने इस मामले में अपनी संलिप्तता को नहीं स्वीकारा है। पुलिस उससे जो भी प्रश्न पूछ रही है, उसका वह गोलमोल उत्तर दे रहा है। एआई इमेज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पीरागढ़ी सर्विस रोड पर कार में एक महिला सहित तीन लोगों के शव बरामद होने से जुड़े मामले में अब तंत्रमंत्र का कोण सामने आ रहा है। इस मामले में पुलिस ने एक तांत्रिक से पूछताछ शुरू की है। सूत्रों का कहना है कि इस तांत्रिक ने तीनों को झांसे में ले रखा था और इन्हें बहुत ज्यादा अमीर बनाने का लालच देता रहा।

ऐसे सामने आया तंत्र मंत्र का कोण

सूत्रों का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने जब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने शुरू किए तो इससे पता चला कि कार में इन तीनों के अलावा चौथा शख्स भी था। फिर पुलिस ने एक फुटेज में चौथा शख्स की छानबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने तकनीकी छानबीन के आधार पर लोनी स्थित इस चौथे शख्स के घर का ढूंढ निकाला। 

तांत्रिक दे रहा गोलमोल जवाब

पुलिस को चौथे शख्स के घर पहुंचने पर पता चला कि वह एक तांत्रिक है। इसके बाद ही पुलिस ने तंत्र-मंत्र के कोण पर अपनी छानबीन शुरू की। तकनीकी जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि घटना वाले दिन तीनों कार से तांत्रिक के घर गए थे और वहां से तांत्रिक को लेकर ये लोग पीरागढ़ी पहुंचे थे।

हालांकि, पीरागढ़ी में कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद तांत्रिक कार से बाहर आया और फरार हो गया। सूत्रों का कहना है कि अभी तक की पूछताछ में तांत्रिक ने इस मामले में अपनी संलिप्तता को नहीं स्वीकारा है। पुलिस उससे जो भी प्रश्न पूछ रही है, उसका वह गोलमोल उत्तर दे रहा है।

सबसे बड़ा सवाल, आखिर मौत हुई कैसे 

यदि तंत्र मंत्र ही इस घटना के पीछे की वजह है तो पुलिस यह मानकर चल रही है कि तांत्रिक क्रियाओं में अक्सर किसी विशेष सामग्री को जलाया जाता है या नशीले पदार्थ का सेवन किया जाता है।

अंदेशा है कि कार के बंद शीशों के बीच ऐसा ही कुछ हुआ जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है अभी किसी भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस यह भी पता करने में जुटी है कि तीनों में से कोई एक या तीनों ही पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था या अचानक बहुत अधिक धार्मिक तो नहीं हो गए थे।

आखिर बंद शीशे में हुआ क्या था?

शुरुआती जांच में जहां मामला दम घुटने का लग रहा था, वहीं अब पुलिस ने विषाक्त भोजन या पेय के कोण से भी जांच शुरू कर दी है, हालांकि, मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट और विसरा जांच के बाद ही हो पाएगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के पीरागढ़ी में तीन लाशें मिलने का मामला, जहरीली कोल्ड ड्रिंक और फर्जी पते ने उलझाई तीन शवों की गुत्थी