विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET Paper Leak: एनटीए मुख्यालय पर NSUI का जोरदार प्रदर्शन, अंदर घुसने की कोशिश पर सुरक्षाबलों से धक्का-मुक्की

Published: Sat, 16 May 2026 12:14 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 16 May 2026 12:47 PM (GMT+05:30)

एनएसयूआई ने नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर ओखला स्थित एनटीए मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

एनएसयूआई छात्रसंगठन विरोध प्रदर्शन करता हुआ। जागरण

एनएसयूआई छात्रसंगठन विरोध प्रदर्शन करता हुआ। जागरण

HighLights

  1. नीट पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन।

  2. ओखला स्थित एनटीए मुख्यालय पर किया गया विरोध।

  3. दोषियों पर कार्रवाई, एनटीए महानिदेशक को हटाने की मांग।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। नीट पेपर लीक और परीक्षा रद करने के विरोध में शनिवार को ओखला स्थित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी मुख्यालय पर एनएसयूआइ ने प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में कांग्रेस के छात्र संगठन से जुड़े युवा विरोध दर्ज कराते हुए परिसर में घुसने की कोशिश की।

NSUINEETProtest

एनटीए की कार्यप्रणाली, परीक्षा प्रक्रिया में लगातार सामने आ रही अनियमितता और अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने व एनटीए महानिदेशक को हटाने की मांग की गई।

NEETProtestNSUI

छात्र कर रहे बैकिकेडिंग फांदने की कोशिश

बैरिकेडिंग फांदने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने धकेलकर पीछे किया।

NEETProtestNSUI

एनटीए हेडक्वार्टर के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्र कई तरह के नारे लगा रहे हैं और हेडक्वार्टर के अंदर घुसने की कोशिश में लगे हैं, जिसमें उनकी अर्धसैनिक बलों से धक्कामुक्की हो गई।

NEETProtestNSUI

लग रहे ये नारे

  • एनटीए को बैन करो-बैन करो
  • नीट छात्रों को न्याय दो- न्याय दो
  • शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो-इस्तीफा दो
  • एनटीए महानिदेशक इस्तीफा दो-इस्तीफा दो

प्रदर्शनकारियों हुए डिटेन

सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारीयों को हिरासत में लेकर बस में भरकर कर ले गई। इस दौरान बस पर चढ़ते हुए भी छात्रों ने नारेबाजी की।

NEETProtestNSUI

WhatsApp Image 2026-05-16 at 12.15.10 PM

यह भी पढ़ें- कब थमेगी युवाओं के सब्र की ‘परीक्षा’

यह भी पढ़ें- अगले साल से ऑनलाइन मोड में होगा NEET एग्जाम, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किए 6 बड़े एलान