विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियाई खेलों में उत्तर रेलवे के 8 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, भारतीय दल में कबड्डी से मुक्केबाजी तक मिली जगह

Published: Thu, 27 Aug 2026 06:48 PM (IST)

एशियाई खेल 2026 में उत्तर रेलवे के आठ खिलाड़ी भारतीय दल का हिस्सा होंगे, जो कबड्डी, हॉकी और मुक्केबाजी में ...और पढ़ें

एशियन गेम्स में रेलवे के आठ खिलाड़ियाें को जगह मिली। फोटो: सांकेतिक

एशियन गेम्स में रेलवे के आठ खिलाड़ियाें को जगह मिली। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. उत्तर रेलवे के आठ खिलाड़ी एशियाई खेल 2026 में भारतीय दल में

  2. कबड्डी, हॉकी, मुक्केबाजी में उत्तर रेलवे के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

  3. भारतीय रेल खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में सहायक

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के बाद अब खेल प्रेमियों की नजर जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित होने वाले एशियाई खेलों पर टिकी हैं।

भारतीय खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन की तैयारी में जुटे हैं और भारतीय दल में उत्तर रेलवे के आठ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।

उत्तर रेलवे के ये खिलाड़ी कबड्डी, हाकी और मुक्केबाजी जैसे खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऐसे में एशियाई खेलों में उत्तर रेलवे के इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी खेल प्रेमियों की नजर रहेगी।

कबड्डी में तीन खिलाड़ी संभालेंगे भारतीय चुनौती

एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल में उत्तर रेलवे के तीन कबड्डी खिलाड़ियों को जगह मिली है। इनमें जयदीप दहिया, आशु मलिक और पूजा काजला शामिल हैं।

हाकी में चार खिलाड़ी भारतीय दल का हिस्सा

हाकी में उत्तर रेलवे के चार खिलाड़ी भारतीय दल में शामिल हैं। पुरुष हाकी टीम में यशदीप सिवाच को जगह मिली है। वहीं, महिला हाकी में नेहा, शिल्पी डबास और साक्षी राणा भारतीय दल का हिस्सा हैं।

मुक्केबाजी में प्रिया धनघस पर नजर

मुक्केबाजी में उत्तर रेलवे की प्रिया धनघस भारतीय चुनौती का हिस्सा होंगी।

एशियाई खेलों के लिए उत्तर रेलवे के खिलाड़ी

खेल खिलाड़ी
कबड्डी जयदीप दहिया, आशु मलिक, पूजा काजला
हाकी यशदीप सिवाच (पुरुष), नेहा, शिल्पी डबास, साक्षी राणा (महिला)
मुक्केबाजी प्रिया धनघस

राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय मंच तक खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, भारतीय रेल को देश की जीवनरेखा कहा जाता है। परिवहन के साथ ही राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय मंच तक खेल प्रतिभाओं को पहुंचाने में भी भारतीय रेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उत्तर रेलवे खेलकूद संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार और अवैतनिक महासचिव वाईएस गुलेरिया द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वेरिएबल स्पीड लिमिट ट्रायल टला, जानें कब से लागू होगी नई व्यवस्था

यह भी पढ़ें- अयोध्या एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सुबह की फ्लाइट फिर होगी शुरू, चेक करें नया शेड्यूल