Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NEET पेपर लीक: मनीषा मंधारे 14 दिन की CBI हिरासत में, बड़े खुलासे की उम्मीद

    By AgencyEdited By: Sonu Suman
    Updated: Sun, 17 May 2026 11:46 PM (IST)

    दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने NEET पेपर लीक मामले की आरोपी मनीषा गुरुनाथ मंधारे को 14 दिन की CBI हिरासत में भेज दिया है। CBI उनसे इस बड़े घोटाले के ...और पढ़ें

    नीट पेपर लीक मामले की आरोपी मनीषा मंधारे।

    नीट पेपर लीक मामले की आरोपी मनीषा मंधारे।

    HighLights

    1. मनीषा मंधारे 14 दिन की CBI हिरासत में।

    2. राउज एवेन्यू कोर्ट ने रिमांड की अनुमति दी।

    3. वह NTA की एक्सपर्ट पैनल में थीं।

    एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने रविवार को NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपी मनीषा गुरुनाथ मंधारे को CBI की हिरासत में भेज दिया।

    कोर्ट ने CBI को आरोपी से आगे पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड दी है। CBI ने मनीषा मंधारे को कोर्ट में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने उन्हें 14 दिनों तक CBI हिरासत में रखने की अनुमति प्रदान की।

    इस मामले में CBI आगे की जांच के लिए आरोपी से विस्तृत पूछताछ करना चाहती है। NEET 2025 परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में CBI की जांच तेज हो गई है। मनीषा गुरुनाथ मंधारे की गिरफ्तारी और रिमांड के साथ इस घोटाले के बड़े नेटवर्क को उजागर करने की उम्मीद बढ़ गई है।

    कौन है मनीषा मंधारे

    मनीषा गुरुनाथ मंधारे महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली हैं। वह पेशे से एक सीनियर बॉटनी (वनस्पति विज्ञान) टीचर हैं। मनीषा एनटीए की तरफ से नीट-यूजी 2026 परीक्षा प्रक्रिया में एक ‘एक्सपर्ट’ के तौर पर शामिल हुई थीं। एनटीए के एक्सपर्ट पैनल में होने के कारण उनकी बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक सीधी और पूरी पहुंच थी। पेपर लीक में उनकी भी भूमिका थी।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के कालकाजी मंदिर में दर्शन को लेकर विवाद, बाउंसर ने महिला से की मारपीट; तीन आरोपियों को जेल भेजा

    खबरें और भी