दिल्ली के कालकाजी मंदिर में दर्शन को लेकर विवाद, बाउंसर ने महिला से की मारपीट; तीन आरोपियों को जेल भेजा
कालकाजी मंदिर में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें मंदिर की सुरक्षा में तैनात महिला बाउंसर और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। यह ...और पढ़ें

कालकाजी मंदिर में महिला से मारपीट। (सौ- इंटरनेट मीडिया)
HighLights
कालकाजी मंदिर में महिला से मारपीट का मामला।
महिला बाउंसर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए।
गर्भगृह में प्रवेश को लेकर हुआ था विवाद।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। कालकाजी मंदिर में महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कहासुनी के बाद मंदिर की सुरक्षा में लगी महिला बाउंसर ने उक्त महिला की जमकर पिटाई कर दी।
सूत्रों की मुताबिक महिला किसी विदेशी दूतावास से जुड़ी बताई जा रही है। महिला की शिकायत पर कालकाजी थाने की पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर मंदिर की सुरक्षा में तैनात महिला बाउंसर समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बाउंसर के साथ हुई धक्का-मुक्की
घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी के मुताबिक उक्त महिला देर रात कालकाजी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंची थी। वह गर्भगृह में जाना चाहती थी। जबकि मंदिर की व्यवस्था में बिना पुजारी के गर्भगृह में जाने की मनाही थी। महिला अंदर जाने के लिए अड़ गई।
इसी को लेकर सुरक्षा में तैनात महिला बाउंसर के साथ धक्का-मुक्की हुई। महिला की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में एफआइआर दर्ज किया गया। आरोपित महिला बाउंसर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- बठिंडा में पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद में मारपीट, 15 लोगों पर केस दर्ज
यह भी पढ़ें- बमबाजी व मारपीट के आरोप में 13 छात्र नामजद, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दो छात्रावासों में हुए बवाल में बड़ी कार्रवाई