Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शराब की बोतल, तेज रफ्तार और 3 गाड़ियां चकनाचूर! पार्टी से लौट रहे दारोगा के बेटे ने मर्सिडीज से महिला को कुचला

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 09:43 AM (IST)

    नरेला में नशे में धुत एक युवक की तेज रफ्तार मर्सिडीज ने 70 वर्षीय पशु-पक्षी प्रेमी महिला उर्मिला देवी की जान ले ली। आरोपी शुभम हरियाणा पुलिसकर्मी का ब ...और पढ़ें

    पुलिसकर्मी का बेटा आरोपित शुभम और मृतका 70 वर्षीय उर्मिला।

    पुलिसकर्मी का बेटा आरोपित शुभम और मृतका 70 वर्षीय उर्मिला। 

    HighLights

    1. नरेला में तेज रफ्तार मर्सिडीज ने बुजुर्ग महिला को कुचला।

    2. शराब के नशे में धुत हरियाणा पुलिसकर्मी का बेटा आरोपी।

    3. हादसे में 70 वर्षीय पशु-पक्षी प्रेमी महिला की मौत।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नरेला के मामूरपुर गांव में मर्सिडीज और वैगन ऑर की आमने-सामने की टक्कर में पास खड़ी एक महिला की मौत हो गई। मर्सिडीज को सोनीपत में पुलिस विभाग में तैनात दारोगा का बेटा चला रहा था। आरोप है कि वह नशे में तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था।

    मर्सिडीज ने वैगन ऑर कार को सामने से टक्कर मारी। इससे दोनों कारें अनियंत्रित होकर पास में खड़े एक मालवाहक टेंपो से टकरा गईं और वहां पक्षियों को दाना डाल रही बुजुर्ग महिला भी चपेट में आ गई। इस हादसे में बुजुर्ग महिला और वैगन ऑर में सवार पति-पत्नी जख्मी हो गए, जबकि एयरबैग खुलने से मर्सिडीज चालक सुरक्षित रहा।

    अस्पताल में बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मृतका 70 वर्षीय उर्मिला मामूरपुर की रहने वाली थीं, जबकि वैगन ऑर सवार नरेन्द्र व उनकी पत्नी गीता जख्मी हैं। आरोपित को लोगों ने पुलिस को सौंप दिया है।

    रात में पार्टी कर घर लौट रहा था शुभम

    पुलिस को पता चला है कि दारोगा प्रह्लाद शर्मा का 21 वर्षीय बेटा शुभम रात में पार्टी कर शनिवार सुबह करीब आठ बजे मर्सिडीज-बेंज ई 220 डी से घर जा रहा था। उसी समय दुर्घटना हो गई। उसने दोस्त से मर्सिडीज खरीदी थी, लेकिन पेपर ट्रांसफर नहीं हुआ था। एमए पास शुभम बेरोजगार है।

    गाड़ी में थी शराब की बोतल और बीयर

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपित की गाड़ी के कप होल्डर में शराब की बोतल व बीयर थी। पुलिस का कहना है कि चालक नशे में था या नहीं, इसकी जांच के लिए उसके खून का नमूना लेकर लैब भेजा गया है।

    खबरें और भी

    मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास ई 220 डी से हुआ हादसा

    पुलिस के अनुसार मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास ई220डी से यह हादसा हुआ। एक प्रीमियम लग्जरी डीजल सेडान है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 82 लाख रुपये से शुरू होती है। कार में 2.0 लीटर, चार सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है, जो करीब 194 से 197 बीएचपी की पावर और 440 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।

    ई-क्लास अपनी लग्जरी, आरामदायक सफर और दमदार इंजन के लिए जानी जाती है। इस मॉडल में आधुनिक तकनीक और सुरक्षा से जुड़े कई फीचर भी मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें- धार्मिक बुजुर्ग महिला की हादसे में मौत, पशु-पक्षियों को खाना खिलाना थी रोज की दिनचर्या