अब 11 बजे तक दौड़ेगी नमो भारत! देर रात घर लौटने वालों को बड़ी सौगात; जल्द बढ़े थे 18 फेरे
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन का परिचालन समय रात 10 बजे से बढ़ाकर 11 बजे तक करने ...और पढ़ें

आखिरी ट्रेन दोनों तरफ से रात 11 बजे चलेगी।
HighLights
नमो भारत ट्रेन का परिचालन समय रात 11 बजे तक बढ़ेगा।
देर रात घर लौटने वाले यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा।
यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण 18 अतिरिक्त फेरे जोड़े गए।
संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कारिडोर पर सफर करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। इस रूट पर यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) नमो भारत ट्रेन का परिचालन समय बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
मेट्रो की तर्ज पर बढ़ेगा समय
वर्तमान समय सारणी के अनुसार, नमो भारत ट्रेन का परिचालन सुबह छह से रात 10 बजे तक होता है। पहली ट्रेन दोनों तरफ से यानी सराय काले खां और मोदीपुरम से सुबह छह बजे ट्रैक पर उतरती है तो आखिरी ट्रेन रात 10 बजे गंतव्य के लिए रवाना होती है।
अब यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एनसीआरटीसी इसे दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर रात 11 बजे तक बढ़ाने पर विचार विमर्श कर रहा है।
मतलब, आखिरी ट्रेन दोनों तरफ से रात 11 बजे चलेगी। समय बढ़ने से देर रात दफ्तरों, सांध्यकालीन काॅलेजों और अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से लौटने वाले लोगों और छात्रों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
18 अतिरिक्त फेरे जोड़े गए
गौरतलब है कि यात्री बढ़ने के कारण हाल ही में एनसीआरटीसी ने नमो भारत के फेरे भी बढ़ाए हैं। पहले दोनों तरफ से दिन भर में कुल 192 ट्रिप (फेरे) लगाए जाते थे, लेकिन पिछले दिनों यात्रियों के दबाव को देखते हुए इसमें 18 अतिरिक्त फेरे जोड़ दिए गए हैं। अब रोजाना कुल 210 फेरे लगाए जा रहे हैं।
एनसीआरटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की संख्या तो लगातार बढ़ ही रही है, इसका परिचालन समय बढ़ाने की मांग भी उठने लगी है।
इसी के मद्देनजर अब इसका समय बढ़ाने के लिए प्रबंधन स्तर पर विचार विमर्श चल रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले कुछ दिनों में इस आशय की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।
नमो भारत ट्रेन के परिचालन से जुड़े मुख्य बिंदु एक नजर में
| वर्तमान समय | सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक |
| प्रस्तावित समय | रात 11:00 बजे तक परिचालन करने की तैयारी |
| दूरी और वक्त | 82.5 किमी का सफर सिर्फ 55-60 मिनट में |
| फ्रीक्वेंसी | हर 10 मिनट में उपलब्ध है ट्रेन |
यह भी पढ़ें- दिल्ली से फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन; NCR में बनेगा 60km का नया रैपिड रेल कॉरिडोर
यह भी पढ़ें- सीता की धरती से मोक्ष नगरी का जुड़ेगा नाता! सीतामढ़ी से गयाजी के लिए नमो भारत ट्रेन चलाने की मांग