Bulldozer Action: मालवीय नगर में अवैध निर्माण पर MCD का सख्त एक्शन, इतने जगहों पर गरजेगा बुलडोजर
मालवीय नगर के सर्वोदय एन्क्लेव में एक बुजुर्ग महिला की शिकायत पर एमसीडी ने अवैध निर्माण पर संज्ञान लिया है। पड़ोसी द्वारा बैकयार्ड के ऊपर बरामदे के वि ...और पढ़ें
-1775759798223_m.webp)
मालवीय नगर के सर्वोदय एन्क्लेव में एक बुजुर्ग महिला की शिकायत पर एमसीडी ने अवैध निर्माण पर संज्ञान लिया है। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। मालवीय नगर थाना क्षेत्र स्थित बी-19 सर्वोदय एन्क्लेव में चल रहे अवैैध निर्माण की शिकायत का एमसीडी ने संज्ञान लिया है। भूतल पर रहने वाली 66 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने इसे लेकर सात अक्टूबर 2025 को मालवीय नगर थाने और आठ अक्टूबर को एमसीडी के बिल्डिंग डिपार्टमेंट में शिकायत की थी।
शिकायतकर्ता के मुताबिक पहले तल पर आए नए पड़ोसी ने उनके बैकयार्ड के ऊपर बने बरामदे को तोड़ा और उसे विस्तार देने के लिए ग्रिल लगवाना शुरू किया। उनका आरोप है कि न तो उनसे अनुमति ली गई और न ही एनओसी, जो पूरी तरह यूनिफाइड बिल्डिंग बायलाज का उल्लंघन है।
डायल 112 पर दो बार फोन किया। हर बार पुलिस के पहुंचने पर काम बंद कर दिया जाता है, उनके जाने पर फिर शुरू। इसके बाद सोमवार को फिर एमसीडी में शिकायत की। इसका संज्ञान लेकर सात अप्रैल को एमसीडी ने अवैध हिस्से के ध्वस्तीकरण का आदेश दिया है।