पूर्वी दिल्ली में प्रतिबंध के बावजूद दौड़ रहे ई-रिक्शा, बढ़ रहा जाम और हादसों का खतरा
यमुनापार की कई सड़कों पर ई-रिक्शा के परिचालन पर प्रतिबंध के बावजूद वे धड़ल्ले से चल रहे हैं। इससे यातायात जाम, सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं और पैदल चलन ...और पढ़ें
-1775760255805_m.webp)
यमुनापार की कई सड़कों पर ई-रिक्शा के परिचालन पर प्रतिबंध के बावजूद वे धड़ल्ले से चल रहे हैं। इमेज एआई
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुनापार में कई सड़कों पर ई-रिक्शा का चालन प्रतिबंधित है। इसके बाद भी धड़ल्ले से ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। यह ई-रिक्शा जाम का कारण बनने के साथ सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।
सघन इलाके की सड़कों पर दौड़ रहे इन वाहनों के कारण आम लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। इन मार्गों पर वाहनों के अधिक दबाव की वजह से चिह्नित किया गया है।
पटपड़गंज मार्ग, जाफराबाद, शाहदरा जीटी रोड, मयूर विहार समेत कई सड़कों पर ई-रिक्शा परिचालन प्रतिबंधित है। प्रतिबंध के बाद भी इन सड़कों पर रिक्शे चल रहे हैं। इससे यह साफ हो जाता है कि यातायात पुलिस प्रतिबंध को ठीक तरह से लागू करवाने में असफल है।
इन सड़कों पर ई-रिक्शा न केवल निर्धारित नियमों के विपरीत चल रहे हैं, बल्कि कई स्थानों पर अनधिकृत स्टैंड बनाकर खड़े भी किए जा रहे हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और यातायात की गति बाधित होती है। विशेष रूप से पीक आवर के दौरान जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
जो कि यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी स्थिति चिंताजनक है। मोड़ और संकरे हिस्सों पर खड़े ई-रिक्शा दृश्यता को बाधित करते हैं, जिससे आमने-सामने आने वाले वाहनों के बीच टक्कर का जोखिम बढ़ जाता है। आए दिन सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही है।
इन मार्गों पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित होने के साइनबोर्ड लगाए गए हैं, इसके बावजूद प्रसाशन की व्यवस्थापन की कमी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
स्थानीय व्यापारी रजत जैन का कहना है कि प्रतिबंधित वाहनों के परिचालन के कारण पूरे इलाके में अव्यवस्था फैल रही है । समस्या के समाधान के लिए निरंतर निगरानी, अवैध स्टैंडों को हटाने, और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। ताकि यातायात सुचारु बना रहे और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
प्रतिबंधित सड़कों पर वाहनों के परिचालन को लेकर समय-समय पर अभियान के तहत कार्रवाई की जाती है । सुचारू ट्रैफिक के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
- के रमेश,ट्रैफिक डीसीपी, ईस्ट रेंज
यह भी पढ़ें: AIIMS समेत दिल्ली के अस्पतालों में रेजीडेंट डॉक्टरों की कमी, बढ़ा ड्यूटी का बोझ और मरीजों का जोखिम