मायापुरी में सड़क हादसा, क्रेन की चपेट में आने से 31 वर्षीय मजदूर की मौत
पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 31 वर्षीय मजदूर राहुल की क्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन चालक धरम देव को ग ...और पढ़ें

मायापुरी में क्रेन ने ली मजदूर की जान, चालक गिरफ्तार।
HighLights
मायापुरी में क्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत।
मृतक की पहचान 31 वर्षीय राहुल के रूप में हुई।
क्रेन चालक धरम देव गिरफ्तार, बाद में जमानत पर रिहा।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 31 वर्षीय मजदूर की जान चली गई। 8 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति क्रेन के नीचे आकर सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़ा है।
सूचना मिलते ही मायापुरी थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल व्यक्ति दम तोड़ चुका था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान मायापुरी निवासी राहुल (31) के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूरी करता था और अपने माता-पिता के साथ रहता था।
डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
पुलिस राहुल को तुरंत अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मायापुरी थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला कायम किया है।
हादसे में शामिल एचआर नंबर के क्रेन को जब्त कर मालखाने में जमा करवा दिया गया है। वहीं, हादसे को अंजाम देने वाले क्रेन चालक धरम देव (49), निवासी मायापुरी, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, जमानती अपराध होने के कारण उसे बाद में पुलिस जमानत पर रिहा कर दिया गया। फिलहाल मायापुरी पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।