Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के द्वारका में बनेगा आधुनिक डॉग शेल्टर, LG टीएस संधू ने रखी आधारशिला

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 04:45 AM (IST)

    उपराज्यपाल टीएस संधू ने द्वारका सेक्टर-29 में एमसीडी द्वारा बनाए जाने वाले आधुनिक डॉग शेल्टर की आधारशिला रखी। यह शेल्टर 6,050 वर्ग मीटर में फैला होगा ...और पढ़ें

    उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू। फाइल फोटो

    उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू। फाइल फोटो

    HighLights

    1. उपराज्यपाल ने द्वारका में आधुनिक डॉग शेल्टर की आधारशिला रखी।

    2. 6,050 वर्ग मीटर में बनेगा यह शेल्टर, पीपीपी मॉडल पर आधारित।

    3. लावारिस पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय, उपचार और पुनर्वास की सुविधा।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। प्रदेश के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने मंगलवार को द्वारका सेक्टर-29 में एमसीडी द्वारा बनाए जाने वाले एक आधुनिक डाग शेल्टर की आधारशिला रखी।

    इस अवसर पर महापौर प्रवेश वाही, दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक कैलाश गहलोत और एमसीडी आयुक्त सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    लगभग 6,050 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस शेल्टर में कुत्तों के लिए सुरक्षित आश्रय, इलाज और पुनर्वास की आधुनिक सुविधाएं होंगी। पीपीपी माडल पर आधारित यह परियोजना जीएमआर वरलक्ष्मी फाउंडेशन द्वारा सीएसआर फंड के तहत विकसित की जा रही है, जिससे एमसीडी पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा।

    लावारिस पशुओं को भी सम्मानजनक जीवन  का अधिकार

    उपराज्यपाल ने कहा कि लावारिस पशुओं को भी सम्मानजनक जीवन पाने का अधिकार है। उन्होंने निर्देश दिए कि शेल्टर के संचालन के लिए डाग लवर्स, आरडब्ल्यूए , एनजीओ, पशु चिकित्सकों और विशेषज्ञों को शामिल किया जाए, ताकि इसे वैज्ञानिक और मानवीय आधार पर चलाया जा सके।

    दौरे के दौरान उपराज्यपाल ने छोटे जानवरों के लिए दिल्ली के एकमात्र शवदाह गृह का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि इसे संवेदनशीलता के साथ संचालित किया जाए।

    यह भी पढ़ें- द्वारका को निवेश का बड़ा हब बनाने की तैयारी, LG तरनजीत सिंह संधू ने निवेशकों से की चर्चा

    यह भी पढ़ें- 'TOD नीति से बढ़ेगा ‘वॉक-टू-वर्क’ कल्चर', LG तरनजीत सिंह संधू ने रखा ‘विकसित दिल्ली’ का रोडमैप