विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली की महिलाओं को 2,500 महीना देने की योजना रक्षाबंधन से पहले शुरू, जानें कब आएगा बैंक अकाउंट में क्रेडिट का मैसेज?

Published: Wed, 26 Aug 2026 01:00 PM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2026 01:01 PM (IST)

दिल्ली भाजपा सरकार ने महिलाओं को 2,500 रुपये प्रतिमाह देने की योजना रक्षाबंधन से पहले शुरू कर दी है। इस योजना का शुभारंभ तालकटोरा स्टेडियम में हुआ।

महिलाओं को स्वीकृति प्रमाण पत्र देने के बाद आभार स्वीकार करतीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। जागरण

महिलाओं को स्वीकृति प्रमाण पत्र देने के बाद आभार स्वीकार करतीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली में महिलाओं के लिए 2500 रुपये मासिक योजना शुरू।

  2. रक्षाबंधन से पहले योजना का शुभारंभ, 1 सितंबर से भुगतान।

  3. तालकटोरा स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल मौजूद।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली की भाजपा सरकार अपने सबसे बड़े चुनावी वादों में शामिल महिलाओं को 2,500 रुपये प्रतिमाह देने की योजना का आज शुभारंभ कर दिया है। आशा जताई जा रही थी कि रक्षाबंधन पर यह योजना शुरू की जाएगी। ऐसे में राखी के त्योहार के पहले इस योजना को शुरुआत करने से लाभान्वितों के लिए राहत की बात है।

इसके लिए तालकटोरा स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मंच पर उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा,मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपनी पूरी कैबिनेट के साथ मौजूद हैं। दिल्ली के सभी सांसद ही मंच पर मौजूद हैं।

कुछ देर में योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए जायेंगे। महिलाओं के खातों में योजना की राशि 1 सितंबर से आनी शुरू हो जाएगी। कार्यक्रम में 2500 महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर 65 महिलाओं को मंच पर बुलाए प्रमाणपत्र दिए गए।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए महिलाओं से पूछा कि आप सभी लोग खुश हो ना। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर महिलाओं को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कहा कि आप सब के हक की लड़ाई के लिए आप की बहन रेखा गुप्ता हर समय तत्पर है।

उन्होंने कहा कि 1 अगस्त से आज तक 9 लाख 22 हजार महिलाएं ने आवेदन किया है। कहा कि जब तक महिलाओं की समस्या का समाधान नहीं होगा, देश आगे नहीं बढ़ सकता है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने इसे देखते हुए महिलाओं के लिए तमाम योजनाओं का शुभारंभ किया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर अपनी पारिवारिक स्थिति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'चार बहनों और एक भाई वाले सामान्य परिवार की इस बहन को मोदीजी ने दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया। जब मैं मुख्यमंत्री बनी थी तो बहुत घबराई हुई थी। मगर डेढ़ साल में मेरी सरकार ने बहुत सारे काम किए हैं। महिलाओं के लिए बहुत सारी योजनाएं शुरू की हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 72 MM बारिश ने खोली NDMC की पोल? चेयरमैन ने जलभराव पर मांगी माफी, बोले- सिस्टम मजबूत करेंगे

यह भी पढ़ें- Zudio Franchise के नाम पर 39.53 लाख ठगे, साइबर ठगों को खाते देने वाले को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार