लैंड फॉर जॉब केस: दिल्ली की कोर्ट से लालू परिवार को मिली राहत, मीसा भारती और हेमा यादव हुईं पेश
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को 1 से 25 फरवरी के बीच आर ...और पढ़ें

दिल्ली की कोर्ट से लालू परिवार को थोड़ी राहत मिली है। जागरण
HighLights
लालू परिवार को आरोप तय होने की पेशी से छूट मिली
मीसा भारती और हेमा यादव कोर्ट में खुद पेश हुईं
मामले की सुनवाई 9 मार्च से रोजाना होगी
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नौकरी के बदले जमीन से जुड़े सीबीआई मामले में आज गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू परिवार को एक छोटी सी राहत दी है।
वहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले से लालू परिवार की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। कोर्ट ने इस मामले को 9 मार्च से रोजाना ट्रायल शुरू करने का फैसला किया है। इस दौरान जांच एजेंसियां कोर्ट में सबूत पेश करेंगी।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज गुरुवार को आरजेडी नेताओं लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव को एक फरवरी से 25 फरवरी के बीच आरोप तय होने के लिए पेश होने की छूट दी है।
वहीं, मीसा भारती और हेमा यादव आज खुद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुईं। इस दौरान उन्होंने चार्ज से इनकार किया।
41 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय
कोर्ट ने नौ जनवरी को दिए आदेश में कहा था कि लालू परिवार सहित 41 लोगों के खिलाफ प्रथम दृष्टया पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। वहीं, इस केस में 52 लोगों को बरी कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें- 'ऑनलाइन सरकारी सुविधाओं तक आम नागरिकों की पहुंच के लिए उठाएं कदम', दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी
कोर्ट की सख्त टिप्पणी
पिछली सुनवाई के दौरान स्पेशल जज विशाल गोग्ने ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि लालू यादव और उनका परिवार एक आपराधिक गिरोह की तरह काम कर रहा था। अदालत के अनुसार, सरकारी नौकरियों के बदले संपत्ति हासिल करने की एक सुनियोजित साजिश रची गई।

