19 बार के वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक जोरावर ने चीन में रचा इतिहास, जंप रोप कप में 25 स्वर्ण समेत जीते 42 पदक
अंतर्राष्ट्रीय जंप रोप खिलाड़ी जोरावर सिंह की अगुआई में भारतीय दल ने चीन में 25 स्वर्ण सहित कुल 42 पदक ...और पढ़ें

जीत के बाद जश्न मनाते खिलाड़ी। सौजन्य- कोच
HighLights
भारतीय दल ने चीन में 2026 यूजेआर विश्व चैंपियनशिप में 42 पदक जीते।
जोरावर सिंह की अगुआई में टीम ने 25 स्वर्ण, 12 रजत, 5 कांस्य जीते।
जोरावर ने व्यक्तिगत रूप से 6 स्वर्ण और यूजेआर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कुछ जीत केवल पदकों से नहीं आंकी जातीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष और सपनों को पूरा करने की कहानी होती हैं।
अंतरराष्ट्रीय जंप रोप खिलाड़ी, 19 बार गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड धारक और कोच जोरावर सिंह के लिए चीन के शीआन में मिली सफलता ऐसी ही उपलब्धि है। 2026 यूजेआर विश्व जंप रोप चैंपियनशिप एवं यूजेआर कप में उनकी अगुआई में आठ सदस्यीय भारतीय दल ने 25 स्वर्ण, 12 रजत और पांच कांस्य सहित कुल 42 पदक जीते।
-1789306085129.webp)
जोरावर ने व्यक्तिगत रूप से छह स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल किए। उनका सबसे खास प्रदर्शन ट्रिपल अंडर स्पर्धा में रहा, जहां उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने के साथ यूजेआर विश्व रिकार्ड भी बनाया। वर्ष 2016 में वह इस स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहकर पदक से चूक गए थे।
-1789306163846.webp)
2025 में जापान में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में भी उन्हें निराशा हाथ लगी थी। करीब एक दशक की मेहनत के बाद शीआन में उन्होंने अपना सपना पूरा किया।
रिकॉर्ड से टीम बनाने तक का सफर
जोरावर दो बार दक्षिण एशियाई जंप रोप चैंपियन रह चुके हैं और कई राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीत चुके हैं। एमटीवी रोडीज, इंडियाज गाट टैलेंट और अन्य टेलीविजन कार्यक्रमों में प्रतिभा दिखाने के बाद उन्होंने जंप रोप को भारत में आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया।
-(1)-1789308352589.webp)
उनका लक्ष्य केवल व्यक्तिगत रिकार्ड बनाना नहीं, बल्कि दूसरे खिलाड़ियों के लिए अवसर तैयार करना भी है।
यह भी पढ़ें- एशियाड से बाहर हुई वुशू खिलाड़ी दिव्यांशी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: एशियाई खेलों से बाहर हुए भारत के 4 खिलाड़ी, बिना पुरुष वेटलिफ्टर के जापान जाएगी टीम इंडिया
