Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JNU में गंगा ढाबे पर ट्रांसजेंडर छात्र से बदसलूकी, पहनावे और पहचान पर की टिप्पणी; लैंगिक सुरक्षा पर सवाल

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:03 PM (IST)

    जेएनयू के गंगा ढाबा परिसर में एक ट्रांसजेंडर छात्र के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और उसकी पहचान पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

    जेएनयू में ट्रांसजेंडर छात्र से बदसलूकी। फोटो: आर्काइव

    जेएनयू में ट्रांसजेंडर छात्र से बदसलूकी। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. ट्रांसजेंडर छात्र से गंगा ढाबा परिसर में बदसलूकी का आरोप

    2. पहनावे और जेंडर पहचान पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं

    3. छात्र प्रतिनिधियों ने संज्ञान लिया, संवेदनशीलता बढ़ाने का वादा

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जेएनयू में ट्रांसजेंडर छात्र के साथ बदसलूकी के मामले ने परिसर में लैंगिक संवेदनशीलता और सुरक्षित माहौल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    घटना को लेकर अभी तक कोई लिखित शिकायत सामने नहीं आई है, लेकिन जेएनयू ट्रांसजेंडर कलेक्टिव संगठन ने बयान जारी कर प्रशासन और छात्र प्रतिनिधियों से हस्तक्षेप की मांग की है।

    इंजीनियरिंग के छात्रों पर आरोप 

    संगठन के मुताबिक, रविवार देर रात गंगा ढाबा परिसर में स्कूल आफ इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के कुछ छात्रों ने अपने सहपाठी के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार किया।

    आरोप है कि छात्रों ने उसके पहनावे को लेकर नैतिक निगरानी की और जेंडर पहचान पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। संगठन का दावा है कि घटना के बाद छात्र काफी देर तक भावुक रहा और रोता रहा।

    छात्रसंघ ने कार्रवाई का आश्वासन

    मामले की जानकारी जेएनयू छात्रसंघ प्रतिनिधियों को भी दी गई है। छात्रसंघ उपाध्यक्ष के गोपिका बाबू ने कहा कि किसी भी छात्र के साथ उसकी पहचान के आधार पर भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिली है और इस संबंध में कदम उठाए जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि आंतरिक समिति के साथ मिलकर स्कूल आफ इंजीनियरिंग के छात्रों को लैंगिक संवेदनशीलता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

    सुरक्षित वातावरण की मांग

    संगठन ने भी कैंपस में ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए सम्मानजनक एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है। जेएनयू प्रशासन की ओर से फिलहाल मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें- उमर खालिद की किताब पर संग्राम, JNU ऑडोटोरियम कैंसिल होने पर वेन्यू बदलकर 'फ्रैक्चर्ड कम्युनिटीज' पर चर्चा