विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुरानी यादगार फिल्मों से AI सिनेमा तक... बच्चों को नई दुनिया से रूबरू कराएगा JFF

Updated: Thu, 13 Aug 2026 01:47 AM (IST)

जागरण फिल्म फेस्टिवल बच्चों और किशोरों के लिए पुराने सिनेमा की यादों के साथ एआई फिल्ममेकिंग वर्कशॉप और कलाकारों से बातचीत का खास मौका लेकर आया है।

बच्चों और किशोरों के लिए खास सिनेमाई अनुभव।

बच्चों और किशोरों के लिए खास सिनेमाई अनुभव।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बड़े पर्दे पर चलती कहानियां बच्चों की कल्पनाओं को पंख देती हैं। कोई किरदार उन्हें हंसता है तो कोई कहानी उन्हें रिश्तों, समाज और जिंदगी को नए नजरिये से देखने का मौका देती है। इसी सोच के साथ इस बार जागरण फिल्म फेस्टिवल (जेएफएफ) में बच्चों और किशोरों के लिए सिनेमा का खास संसार सजाया जाएगा।

महोत्सव में अंगूर, रोटी, कपड़ा और मकान, बालिका बधू और अनुराग जैसी यादगार फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। इन फिल्मों के बहाने नई पीढ़ी उस दौर के सिनेमा से रूबरू होगी। जब मजबूत कहानियां, सहज हास्य, भावनात्मक रिश्ते और सामाजिक सरोकार मिलकर पर्दे पर जिंदगी की खूबसूरत तस्वीर रचते थे।

जेएफएफ में बच्चों के लिए सिनेमा सिर्फ देखने का अनुभव नहीं होगा, बल्कि उसे समझने और उसके पीछे की रचनात्मक दुनिया को जानने का अवसर भी मिलेगा। फिल्म निर्माण में दिलचस्पी रखने वाले बच्चों और युवाओं के लिए एआइ फिल्मेकिंग वर्कशाप आयोजित की जाएगी। इसमें वे जान सकेंगे कि एआइ की मदद से किसी विचार और कहानी को किस तरह फिल्म का रूप दिया जा सकता है और तकनीक ने फिल्म निर्माण की प्रक्रिया को किस तरह बदला है।

वहीं, बाबी देओल और तापसी पन्नू के साथ बातचीत का खास सत्र भी होगा। कलाकार अपने अभिनय सफर, संघर्ष और सिनेमा में बदलते अवसरों के अनुभव साझा करेंगे। इस तरह जेएफएफ बच्चों को फिल्में दिखाने के साथ उनकी कल्पनाओं, जिज्ञासा और रचनात्मकता को नई उड़ान देने का मंच बनेगा।

ऐसे मिलेगा प्रवेश

इस महोत्सव में दर्शक बुक माय शो से पास लेकर आसानी से प्रवेश कर सकते हैं और फिल्मों का दैनिक स्क्रीनिंग शेड्यूल वेबसाइट www.jff.co.in/screening-2026 पर देख सकते हैं।

ऐसे पहुंचे

इस बार जागरण फिल्म फेस्टिवल जनपथ स्थित डा. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। दर्शक यहां तक पहुंचने के लिए मेट्रो, बस या निजी वाहन का उपयोग कर सकते हैं। सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन जनपथ (वायलेट लाइन) है, जहां से अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर की दूरी मात्र 300 मीटर है। इसके अलावा पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से भी पैदल या ई-रिक्शा के माध्यम से पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ें: तेल से लेकर UPI तक... भारत पर अमेरिकी दबाव के खिलाफ एसजेएम ने क्यों उठाए सवाल?