विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LPG संकट के बीच दिल्ली-NCR को बड़ी राहत, IGL ने शुरू की PNG कनेक्शन पर 500-500 रुपये की छूट स्कीम

By Nemish HemantEdited By: Sonu Suman
Updated: Sat, 14 Mar 2026 08:38 PM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने बड़ी राहत दी है। आईजीएल ने पीएनजी कनेक्शन लेने या पुराने को सक्र ...और पढ़ें

पीएनजी कनेक्शन लेने या पुराने कनेक्शन को चालू कराने पर 500-500 रुपये की छूट। (एआई से जेनरेट की गई ग्राफिक)

पीएनजी कनेक्शन लेने या पुराने कनेक्शन को चालू कराने पर 500-500 रुपये की छूट। (एआई से जेनरेट की गई ग्राफिक)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एलपीजी सिलिंडर की किल्लत से गहराए ईंधन संकट के बीच दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को बड़ी राहत मिली है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन लेने या पुराने कनेक्शन को चालू कराने वालों के लिए आकर्षक स्कीम की पेशकश की है।

नए कनेक्शन बुक करने या पुराने को रिचार्ज/एक्टिवेट करने पर पहले बिल में 500 रुपये की छूट मिलेगी। यह स्कीम घरेलू और व्यावसायिक दोनों प्रकार के कनेक्शन के लिए लागू है, जिससे लोग स्वच्छ ईंधन PNG की ओर आकर्षित हों और LPG पर निर्भरता कम हो।

केंद्र के निर्देश के बाद स्कीम शुरू

कंपनी के अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश और अनुमति के बाद यह स्कीम शुरू की गई है, ताकि लोग स्वच्छ ईंधन के प्रति जागरूक हों। IGL ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि घरेलू PNG की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू और निर्बाध है, जिसे किसी भी स्थिति में बाधित नहीं किया जाएगा। यह कदम LPG संकट के बीच वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

लकड़ी के इस्तेमाल की अनुमति

इससे पहले, दिल्ली-एनसीआर में एलपीजी संकट को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने बड़ा फैसला लिया था। आयोग ने उद्योगों, होटलों और रेस्टोरेंट्स को बड़ी राहत देते हुए 'वैकल्पिक ईंधन' जैसे लकड़ी आदि के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। यह छूट केवल एक महीने की अवधि के लिए या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) प्रभावी रहेगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में अब लकड़ी जलाकर भी बना सकेंगे खाना, सरकार से मिली परमिशन; एलपीजी संकट के बीच बड़ी राहत