IGI एयरपोर्ट के तीसरे रनवे के खुलने की समयसीमा बढ़ी, अब सितंबर में होगा चालू
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के तीसरे रनवे (29एल/11आर) के पुनरुद्धार का काम अब सितंबर तक चलेगा, जो पहले जून में पूरा होने वाला था। इस देरी का मुख्य उद्दे ...और पढ़ें
-1780531893356_m.webp)
आईजीआई एयरपोर्ट के रनवे संख्या 29एल/11आर के सितंबर में दोबारा चालू होने की संभावना है।
HighLights
तीसरा रनवे अब सितंबर में होगा चालू।
विमान-प्रबंधन क्षमता बढ़ाने को हुआ विस्तार।
अतिरिक्त सिविल कार्य के लिए बढ़ी समयसीमा।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट के रनवे संख्या 29एल/11आर (तीसरा रनवे) के पुनरुद्धार और अपग्रेडेशन का काम अब अपनी तय समय-सीमा से कुछ हफ्ते आगे बढ़ गया है। पहले यह रनवे जून की शुरुआत में खुलने वाला था, लेकिन अब इसके सितंबर में दोबारा चालू होने की संभावना है।
सूत्रों की मानें तो इस देरी का मुख्य उद्देश्य रनवे की विमान-प्रबंधन क्षमता को बढ़ाना है, जिससे प्रति घंटे उड़ानों के संचालन की क्षमता में बढ़ोतरी हो सके।
26 फरवरी को तीन महीने के लिए बंद किया गया था
साल 2008 में शुरू हुए इस रनवे का पूर्ण जीर्णोद्धार लंबे समय से लंबित था। बड़े आकार विमानों के अत्यधिक उपयोग और बुनियादी ढांचे के पुराना होने के कारण इसे 26 फरवरी को तीन महीने के लिए बंद किया गया था।
शुरुआत में इसका उद्देश्य रनवे की री-सरफेसिंग, नए रैपिड एग्जिट टैक्सीवे का निर्माण और आइएलएस लगाना था।लेकिन अब भविष्य में होने वाली दिक्कतों और दोबारा शटडाउन से बचने के लिए इसमें कुछ अतिरिक्त सिविल वर्क करने के लिए इस अवधि को बढ़ाया जा रहा है।
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती की गई
सूत्रों का कहना है कि पश्चिम एशिया संकट के कारण एयरलाइंस द्वारा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती की गई है। इस वजह से फिलहाल हवाई यातायात कम है, जिसका फायदा उठाते हुए भविष्य की जरुरतों वाले सभी काम एक साथ पूरा किया जा रहा है। कर रहा है।