Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर 2.75 किलो सोना पकड़ा, कीमत 3.80 करोड़, एक यात्री गिरफ्तार

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 05:35 AM (IST)

    इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने शारजाह से लाए जा रहे 2.755 किलोग्राम सोने की बड़ी खेप पकड़ी है। यह सोना विमान की सीट के नीचे पेस ...और पढ़ें

    कस्टम विभाग ने शारजाह से तस्करी कर लाया जा रहा 2.755 किलोग्राम सोना बरामद किया।

    कस्टम विभाग ने शारजाह से तस्करी कर लाया जा रहा 2.755 किलोग्राम सोना बरामद किया।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने शारजाह से तस्करी कर लाया जा रहा 2.755 किलोग्राम सोना बरामद किया है। जब्त किए गए सोने की अनुमानित कीमत 3.80 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। मामले में एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    कस्टम अधिकारियों को मिली विशेष खुफिया सूचना के आधार पर शारजाह से फ्लाइट संख्या Iएक्स-136 से दिल्ली पहुंचे एक भारतीय यात्री पर नजर रखी गई। विमान के दिल्ली पहुंचने पर आगमन बस गेट पर यात्री को रोक लिया गया। इसके साथ ही अधिकारियों ने विमान के भीतर भी तलाशी अभियान शुरू किया।

    दो काले रंग के पाउच बरामद किए गए

    तलाशी के दौरान विमान की सीट संख्या 22सी के नीचे से दो काले रंग के पाउच बरामद किए गए। यह सीट उस सीट के ठीक सामने थी, जिस पर संदिग्ध यात्री (सीट संख्या 23सी) बैठा हुआ था। बरामद पाउचों का कुल वजन लगभग 3,550 ग्राम था, जिनमें सोने को पेस्ट के रूप में छिपाया गया था।

    कस्टम अधिकारियों ने बरामद सामग्री की जांच और रिफाइनिंग के बाद उसमें से 2,755 ग्राम सोना निकाला। इसकी टैरिफ वैल्यू 3,80,48,523 रुपये आंकी गई है।

    आरोपी यात्री को धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया

    कस्टम विभाग ने बरामद सोने को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया है। वहीं, आरोपी यात्री को धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'प्लीज हमें बचा लो...', ऊपरी मंजिलों से लोग रोते हुए चिल्ला रहे थे, प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया भयावह मंजर