विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में बेकाबू कार ने छीन ली मासूम की जिंदगी, सेक्टर-5 में घर के बाहर खेल रही बच्ची को रौंदा

Published: Tue, 08 Sep 2026 09:36 AM (IST)

गुरुग्राम के सेक्टर-5 में सोमवार रात एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची ...और पढ़ें

गुरुग्राम में सड़क हादसे में बच्ची की मौत। फोटो: सांकेतिक

गुरुग्राम में सड़क हादसे में बच्ची की मौत। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. सेक्टर-5 गुरुग्राम में दो साल की बच्ची की मौत

  2. तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर बच्ची को टक्कर मारी

  3. पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की

विनय त्रिवेदी, गुरुग्राम। सेक्टर-5 में सोमवार रात करीब नौ बजे घर के बाहर गली में खेल रही दो साल की मासूम बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।

चीख सुनकर बाहर दौड़े स्वजन

मृत बच्ची की पहचान अधी तिवारी के रूप में हुई है। उसके पिता वीरेंद्र तिवारी एक आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं। बताया जा रहा है कि बच्ची घर के बाहर गली में खेल रही थी। इसी दौरान तेज गति से आई कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

तेज आवाज और बच्ची की चीख सुनकर परिवार के लोग और आसपास के लोग बाहर पहुंचे। स्वजन बच्ची को तुरंत मणिपाल अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कार चालक सेक्टर-5 का ही रहने वाला बताया जा रहा है।

थाना पुलिस ने कहा कि जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में चालान से 1 करोड़ से ज्यादा की रिकॉर्ड कमाई, सिर्फ एक माह में 6231 वाहन मालिकों से वसूला जुर्माना