9 घंटे की पूछताछ के बाद पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे पूर्व IAS आशीष जोशी, दिल्ली पुलिस से मांगी FIR की कॉपी
पूर्व आईएएस अधिकारी आशीष जोशी ने अपने खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर की प्रति प्राप्त करने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की है।

पूर्व आईएएस आशीष जोशी से दिल्ली पुलिस ने की नौ घंटे पूछताछ। फोटो: इंटरनेट
HighLights
पूर्व आईएएस आशीष जोशी ने एफआईआर कॉपी मांगी
पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका पर सुनवाई मंगलवार को
दिल्ली पुलिस ने इंटरनेट मीडिया गतिविधियों पर की पूछताछ
रितिका मिश्रा, नई दिल्ली। पूर्व IAS अधिकारी आशीष जोशी ने अपने खिलाफ दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज FIR की प्रति हासिल करने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका पर मंगलवार को ड्यूटी कोर्ट में सुनवाई होने की संभावना है।
दो सितंबर को करीब नौ घंटे हुई पूछताछ
जोशी से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो सितंबर को करीब नौ घंटे तक पूछताछ की थी। यह कार्रवाई उनकी इंटरनेट मीडिया गतिविधियों को लेकर दर्ज मामले के सिलसिले में हुई थी। पुलिस के अनुसार, FIR पूछताछ से दो दिन पहले दर्ज की गई थी। बयान दर्ज करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था।
सुबह की सैर के दौरान पुलिस अपने साथ ले गई
बताया गया है कि जोशी को सुबह की सैर के दौरान पुलिस अपने साथ ले गई थी। इसके बाद उन्हें न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट के कार्यालय ले जाया गया, जहां मामले को लेकर उनसे पूछताछ की गई।
आज हो सकती है याचिका पर सुनवाई
FIR की प्रति हासिल करने के लिए दायर याचिका पर मंगलवार को ड्यूटी कोर्ट में सुनवाई होने की संभावना है। मामले की सुनवाई न्यायाधीश मृदुल गुप्ता के समक्ष हो सकती है।
यह भी पढ़ें- 'सरकार जिम्मेदारी से नहीं झाड़ सकती पल्ला', सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त, PG-हॉस्टल ऑडिट के निर्देश
