Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट सेंटर स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियों ने पाया काबू

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 03:54 PM (GMT+05:30)

    पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में शुक्रवार सुबह आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में आग लगी।

    2. दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पाया।

    3. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी थाना क्षेत्र स्थित डिस्ट्रिक्ट सेंटर स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में शुक्रवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

    सूचना सुबह 11:23 बजे दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद तीन वाटर बाउजर, एक वाटर टेंडर, एक क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल (क्यूआरवी) और एक मिनी फायर रेस्क्यू वाहन को मौके पर भेजा गया। शुरुआती अभियान का नेतृत्व एडीओ फिरोज और एसटीओ अमित ने किया।

    आग की गंभीरता को देखते हुए 11:40 और 11:41 बजे एक अतिरिक्त वाटर टेंडर भी मौके पर रवाना किया गया, जिसका नेतृत्व एसटीओ सरवन लाल ने किया।

    ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे में लगी थी आग

    दमकल विभाग के अनुसार, आग सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर स्थित एक कमरे में लगी थी। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोपहर 12 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    फिलहाल आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। दमकल विभाग ने बताया कि विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद साझा की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- हौज रानी अग्निकांड: अवैध निर्माण से लेकर वेंटिलेशन तक... मजिस्ट्रियल जांच में बड़ा खुलासा

    यह भी पढ़ें- करोल बाग में PG की इमारत में लगी आग, जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदी छात्रा; फिर जो हुआ...