Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जुर्म की दुनिया का ‘बादशाह’ बनने की चाह में दो घंटे में हत्या और लूट, पूर्वी दिल्ली में तीन बदमाश गिरफ्तार

    Updated: Fri, 20 Feb 2026 11:25 PM (GMT+05:30)

    पूर्वी दिल्ली में स्पेशल स्टाफ ने एक हत्या और दो चाकूबाजी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अंश उर्फ किंग खुद को जुर्म क ...और पढ़ें

    गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने दो घंटे के अंदर दोनों वारदातों को अंजाम दिया था।

    गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने दो घंटे के अंदर दोनों वारदातों को अंजाम दिया था।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी जिले में अलग-अलग स्थानों पर लूट के लिए एक युवक की हत्या और दो लोगों को चाकू से घायल करने वाले तीन बदमाशों को पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने दो घंटे के अंदर दोनों वारदातों को अंजाम दिया था।

    बुधवार रात मिली सूचना

    बदमाशों की पहचान कल्याणपुरी निवासी अंश उर्फ किंग, विपिन और त्रिलोकपुरी निवासी साहिल के रूप में हुई है। इनके पास से लूटे गए दो मोबाइल व चाकू बरामद कर लिया गया है।
    जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि बुधवार रात साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि पटपड़गंज में उत्सव ग्राउंड के पास एक युवक को चाकू मारा गया है।

    मोबाइल लूटकर हो गए फरार

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गाजीपुर गांव निवासी मोहित शर्मा घायल हालत में मिले। उन्होंने बताया कि वह ड्यूटी से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में तीन बदमाशों ने उन्हें घेरा और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर चाकू से वार कर दिए और मोबाइल लूटकर ले गए। घायल को एलबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया।

    युवक का शव खून से लथपथ मिला

    पटपड़गंज औद्योगिक थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। अगले दिन सुबह आठ बजे सूचना मिली कि संजय झील में एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। उसकी पहचान शशि गार्डन निवासी विक्रम के रूप में हुई। उसका मोबाइल गायब था। पता चला विक्रम के दोस्त अकील पर भी चाकू से वार किए गए थे। वह एलबीएस अस्पताल में भर्ती है।

    खबरें और भी

    इस संबंध में पांडव नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज जितेंद्र मलिक के नेतृत्व में एसआइ गौरव व अमन की टीम बनाई। पुलिस को जांच में पता चला कि दोनों ही वारदात एक ही गिरोह के बदमाशों ने दी है। स्टाफ ने अकील से पूछताछ की।

    उसने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ झील में बैठा हुआ था। तभी तीन बदमाश आए और लूटपाट करने लगे। वह दोनों जान बचाकर भागने लगे। अकील की जांघ पर चाकू मार दिया, जबकि उसके दोस्त के पेट पर चाकू से वार कर दिए। घायल हालत में ही अकील भाग गया।

    सीसीटीवी किया ट्रेस तो पकड़ में आए बदमाश

    पुलिस ने झील के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के जरिये एक रूट बनाया। हाइवे पर लगे कैमरों की फुटेज खंगालते हुए पुलिस टेल्को पाइंट पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने फुटेज से बदमाशों की पहचान की। तीनों को त्रिलोकपुरी व कल्याणपुरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने बताया झील में वारदात के बाद वह एनएच-नौ से होते हुए पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र गए और वहां भी लूट की वारदात की।

    जुर्म की दुनिया का बनना चाहता था बादशाह

    आरोपितों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि अंश उर्फ किंग पर पहले से भी लूट समेत कई धाराओं में केस दर्ज हैं। वह अपने साथियों के साथ मिलकर लूट समेत अन्य वारदात करता है। वह जुर्म की दुनिया का बादशाह बनने की चाह में आपराधिक वारदात करता है। इसीलिए उसने अपना नाम किंग रखा हुआ है। वह अपने साथियों से भी कहता था कि उसे अंश नहीं बल्कि किंग कहें।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में लगातार बढ़ रहा तापमान... सोमवार को छाए रहेंगे बादल; अगले 7 दिनों के लिए आया अलर्ट

    यह भी पढ़ें- ट्रैफिक जाम पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, निजामुद्दीन इलाके से अवैध स्ट्रीट वेंडर्स हटाने के सख्त निर्देश

    यह भी पढ़ें- ओलिंपियन सुशील कुमार को राहत नहीं, जमानत पर दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट तलब; 4 मई को अगली सुनवाई

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में NHAI का बड़ा फैसला, राष्ट्रीय राजमार्गों से हटेंगे MCD के यूनिपोल