Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ₹6,969 करोड़ की द्वारका टनल परियोजना को मंजूरी, एयरपोर्ट और दक्षिण दिल्ली तक सफर होगा आसान

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 07:43 PM (IST)

    केंद्र सरकार ने 6,969.67 करोड़ रुपये की द्वारका रोड टनल परियोजना को मंजूरी दी है, जो द्वारका एक्सप्रेसवे को दक्षिण दिल्ली से जोड़ेगी। इससे एयरपोर्ट, ग ...और पढ़ें

    8.1 किलोमीटर लंबी छह लेन द्वारका रोड टनल (एनएच-148एई) प्रोजेक्ट से एयरपोर्ट यात्रियों और व्यावसायिक वाहनों को तेज और सुरक्षित आवागमन मिलेगा। एआई इमेज

    8.1 किलोमीटर लंबी छह लेन द्वारका रोड टनल (एनएच-148एई) प्रोजेक्ट से एयरपोर्ट यात्रियों और व्यावसायिक वाहनों को तेज और सुरक्षित आवागमन मिलेगा। एआई इमेज

    HighLights

    1. 6,969.67 करोड़ की द्वारका टनल परियोजना को मिली मंजूरी।

    2. द्वारका एक्सप्रेसवे को दक्षिण दिल्ली से जोड़ेगी, कम होगा ट्रैफिक।

    3. एयरपोर्ट, गुरुग्राम और पर्यटन स्थलों तक आवाजाही होगी आसान।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (सीसीईए) ने 6,969.67 करोड़ रुपये की लागत वाली 8.1 किलोमीटर लंबी छह लेन द्वारका रोड टनल (एनएच-148एई) परियोजना को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा विकसित की जाने वाली यह परियोजना द्वारका एक्सप्रेसवे को दक्षिण दिल्ली से सीधे जोड़ेगी। इससे एयरपोर्ट, गुरुग्राम और पश्चिमी दिल्ली से आने-जाने वाले लाखों लोगों को राहत मिलेगी।

    द्वारका एक्सप्रेसवे से नेल्सन मंडेला मार्ग तक बनेगा हाई-स्पीड कॉरिडोर

    यह कॉरिडोर द्वारका एक्सप्रेसवे (एनएच-248बीबी) पर स्थित शिव मूर्ति इंटरचेंज को वसंत कुंज के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ेगा। परियोजना को हाइब्रिड एन्यूटी मोड (एचएएम) के तहत विकसित किया जाएगा। इसके पूरा होने के बाद पश्चिमी और दक्षिणी दिल्ली के बीच बिना सिग्नल और बिना रुकावट के तेज आवाजाही संभव होगी।

    दक्षिणी रिज के नीचे बनेगी 3.14 किमी लंबी ट्विन-ट्यूब टनल

    परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता 3.14 किलोमीटर लंबी ट्विन-ट्यूब टनल है। इसमें से 1.98 किलोमीटर हिस्सा साउदर्न रिज के नीचे बनाया जाएगा। इससे पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील क्षेत्र को नुकसान पहुंचाए बिना आधुनिक सड़क संपर्क उपलब्ध कराया जाएगा।

    info

    इन प्रमुख मार्गों पर कम होगा ट्रैफिक जाम

    द्वारका टनल कॉरिडोर बनने से धौला कुआं-आईजीआई एयरपोर्ट-महिपालपुर, छत्तरपुर-महिपालपुर और रंगपुरी जैसे अत्यधिक व्यस्त मार्गों पर वाहनों का दबाव कम होगा। इससे यात्रा का समय घटेगा और रोजाना सफर करने वाले लोगों, एयरपोर्ट यात्रियों और व्यावसायिक वाहनों को तेज और सुरक्षित आवागमन मिलेगा।

    खबरें और भी

    दिल्ली-गुरुग्राम कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम

    नई परियोजना दिल्ली और गुरुग्राम के बीच संपर्क को और मजबूत करेगी। साथ ही द्वारका, वसंत कुंज, एयरपोर्ट, संस्थागत क्षेत्रों और व्यावसायिक केंद्रों तक पहुंच आसान होगी। भविष्य में प्रस्तावित एम्स-महिपालपुर एलिवेटेड कॉरिडोर के साथ मिलकर यह परियोजना पूर्वी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद तक बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

    पर्यटकों के लिए भी आसान होगा सफर

    दिल्ली आने वाले घरेलू और विदेशी पर्यटकों को भी इस परियोजना का सीधा लाभ मिलेगा। खासकर इन रास्तों पर...

    • एयरपोर्ट और द्वारका एक्सप्रेसवे से कुतुब मीनार
    • मेहरौली पुरातत्व पार्क
    • हौज खास
    • हुमायूं का मकबरा
    • लोधी गार्डन
    • छत्तरपुर मंदिर
    • भारत मंडपम
    • इंडिया गेट

    इससे परियोजना से प्रमुख पर्यटन एवं आयोजन स्थलों तक पहुंच पहले की तुलना में अधिक आसान होगी।

    ग्लोबल बिजनेस और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

    इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को राजनयिक क्षेत्रों, व्यावसायिक जिलों और सम्मेलन केंद्रों से बेहतर जोड़ने के कारण अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों, निवेशकों और कारोबारी यात्रियों को तेज और सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा। इससे दिल्ली की वैश्विक कारोबारी पहचान को भी मजबूती मिलेगी।

    पर्यावरण संरक्षण के साथ आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर

    इस परियोजना का डिजाइन पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। साउदर्न रिज के नीचे टनल निर्माण से हरित क्षेत्र सुरक्षित रहेगा और सतह पर पर्यावरणीय प्रभाव न्यूनतम होगा। सरकार का मानना है कि यह परियोजना केवल एक सड़क निर्माण योजना नहीं, बल्कि एनसीआर की भविष्य की शहरी गतिशीलता, आर्थिक विकास और बेहतर जीवन गुणवत्ता की दिशा में महत्वपूर्ण निवेश है।

    यह भी पढ़ें- CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच वायरल हुई खूनी तस्वीर, दिल्ली पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई; AAP को दी सलाह

    यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दिल्ली की CM रेखा गुप्ता का बड़ा रिएक्शन, बताया क्यों लिया गया यह फैसला

    यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर खाली कर अपने घर जाएं, मेट्रो का किराया भी माफ; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली पुलिस ने किया एलान