CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच वायरल हुई खूनी तस्वीर, दिल्ली पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई; AAP को दी सलाह
दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन के दौरान वायरल हुई एआई-जनरेटेड खूनी तस्वीर को फर्जी बताया है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने औ ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने तस्वीर की सच्चाई बताते हुए इसे एआई जनरेटेड इमेज कहा है। सौ. सोशल मीडिया
HighLights
दिल्ली पुलिस ने वायरल एआई-जनरेटेड खूनी तस्वीर को फर्जी बताया।
जंतर मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन के बाद स्थिति नियंत्रण में।
पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी।
डिजिटड डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन अब खत्म हो चुका है। फिर भी दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया सेल के सामने कई चुनौतियां बरकरार हैं। हालांकि, हर गलत सूचना की त्वरित गति से सत्यता को उजागर करते हुए उसका 'एनकाउंटर' भी किया जा रहा है। उधर, फील्ड पर दिल्ली पुलिस ने लोगों को मध्य दिल्ली में चल रही भीड़ को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग की सलाह दी है।
दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के ऑफिशियल सोशल मीडिया एकाउंट पर वायरल हो रही एक संवेदनशील तस्वीर को फर्जी बताते हुए फैक्ट चेक जारी किया है। पुलिस के अनुसार, एक खूनी हाथ में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर थामे हुए बैरिकेड के पास दिखाई दे रही इमेज पूरी तरह से एआई जनरेटेड है। यह किसी वास्तविक घटना, हिंसा या चोट से संबंधित नहीं है।
दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'यह छवि पूरी तरह सिंथेटिक और एआई-जनरेटेड है। इसमें किसी भी वास्तविक घटना, हताहत या शारीरिक हिंसा का चित्रण नहीं किया गया है। बिना संदर्भ या डिस्क्लेमर के एआई जनरेटेड मीडिया साझा करने से अफरा-तफरी फैल सकती है और गुमराहक जानकारी फैल सकती है।'
वर्तमान में जंतर मंतर पर सीजेपी के छात्र प्रदर्शन चल रहे हैं। ऐसे में फेक तस्वीरें और अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी खबर या तस्वीर को सत्यापित किए बिना शेयर न करें और आधिकारिक सूत्रों पर भरोसा करें।
खबरें और भी
पुलिस ने स्पष्ट किया कि जंतर मंतर क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है और कोई गंभीर हिंसा या हताहत की कोई पुष्टि नहीं हुई है। प्रदर्शन के कारण आसपास के मेट्रो स्टेशनों (जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट आदि) के एंट्री गेट्स खोले जा रहे हैं ताकि लोग सुरक्षित रूप से घर वापस जा सकें।
इस दौरान नई दिल्ली जिले में भारी भीड़ और अत्यधिक ट्रैफिक जाम को देखते हुए, नागरिकों को दिल्ली पुलिस ने सलाह दी है कि नई दिल्ली क्षेत्र की ओर यात्रा करने से बचें। किसी भी तरह की असुविधा से बचने और अपनी यात्रा को सुगम बनाए रखने के लिए यात्री वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।