दिल्ली के नजफगढ़ में खंभे से टकराई DTC बस, हादसे में कार भी हुई क्षतिग्रस्त
मंगलवार रात द्वारका के नजफगढ़ में एक डीटीसी बस अनियंत्रित होकर स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभा उखड़कर एक खड़ी कार पर गिर ग ...और पढ़ें

अनियंत्रित होकर स्ट्रीट लाइट से टकराई डीटीसी बस। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका के नजफगढ़ इलाके में मंगलवार रात एक अनियंत्रित डीटीसी की रूट नंबर 817 की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का भारी-भरकम खंभा उखड़कर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आकर वहां खड़ी एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा मंगलवार देर रात उस समय हुआ जब सड़क किनारे मोमोज की रेहड़ी लगी हुई थी। जैसे ही बस खंभे से टकराई, खंभा सीधे वहां पार्क की गई कार पर जा गिरा। हादसे के वक्त रेहड़ी संचालक वहीं मौजूद था, जो बाल-बाल बच गया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के एक और पार्क में शुरू होने जा रही हॉट एयर बैलून की सवारी, 7 से 12 मिनट की होगी रोमांचक राइड
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक चालक बस लेकर वहां से निकलने का प्रयास करने लगा, पर लोगों ने उसे घेर कर दबोच लिया।
ब्रेक फेल होने से खोया नियंत्रण
चालक ने लोगों को बताया कि बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया था, जिसके कारण उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था। हालांकि, परिवहन विभाग या पुलिस द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस और कार को सड़क से हटवाकर रास्ता साफ कराया।
पुलिस चालक के दावे की पुष्टी के लिए बस की मैकेनिकल जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
यह भी पढ़ें- हर महीने पांच जिंदगियां निगल रही दिल्ली की ‘डेथ कैनाल’, पहचान में छूट जाता है प्रशासन का पसीना

