विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के एक और पार्क में शुरू होने जा रही हॉट एयर बैलून की सवारी, 7 से 12 मिनट की होगी रोमांचक राइड

Updated: Wed, 28 Jan 2026 09:52 PM (IST)

डीडीए बांसेरा पार्क के बाद अब असिता पार्क में भी हॉट एयर बैलून की सुविधा शुरू कर रहा है। यह सुविधा शनिवार से शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक उपलब्ध होगी। भवि ...और पढ़ें

शनिवार से हॉट एयर बैलून की सुविधा शुरू होने जा रही।

शनिवार से हॉट एयर बैलून की सुविधा शुरू होने जा रही।

HighLights

  1. असिता पार्क में शनिवार से हॉट एयर बैलून शुरू

  2. तीन अन्य स्थानों पर भी जल्द मिलेगी यह सुविधा

  3. ₹3000 में 7-12 मिनट की रोमांचक राइड

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बांसेरा पार्क के बाद दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) इस शनिवार से असिता पार्क में भी हाॅट एयर बैलून की सुविधा शुरू करने जा रहा है। संभव है कि रविवार को भी वहीं यह सुविधा मिले, अन्यथा बांसेरा में रहेगी। समय शाम चार बजे से साढ़े बजे तक का रहेगा।

गौरतलब है कि बांसेरा के बाद डीडीए तीन और स्थानों पर हाॅट एयर बैलून की सुविधा शुरू करने जा रहा है। डीडीए की वेबसाइट पर लोग इसके ऑनलाइन टिकट भी बुक करा सकेंगे। डीडीए काॅमनवेल्थ गेम्स विलेज खेल परिसर, सूरजमल विहार स्थित यमुना खेल परिसर और असिता पूर्वी पार्क में हाॅट एयर बैलून की सुविधा शुरू करने जा रहा है।

डीडीए अधिकारियों ने बताया कि तीनों नए स्थानों पर सभी दिनों में सुबह और शाम के समय डेढ़ से दो घंटे का स्लाॅट होगा। एक बार में चार लोग हाॅट एयर बैलून का लुत्फ उठा सकेंगे।

इसकी राइड का समय लगभग सात से 12 मिनट का होगा। इसके टिकट का मूल्य तीन हजार रुपये तय किया गया है। सुविधा शुरू करने से पहले जल्द ही तीनों स्थानों पर बांसेरा पार्क की तरह ही परीक्षण किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि बीते माह नवंबर के अंत में बांसेरा पार्क में हाॅट एयर बैलून का सफल परीक्षण करने के बाद महज चार दिनों में लोगों के लिए इसकी सुविधा शुरू कर दी गई थी। इसी की तर्ज पर तीन और स्थानों पर यह सुविधा लोगों को उपलब्ध होगी। इससे दिल्ली में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बीटिंग रिट्रीट के चलते हिंडन एयरपोर्ट से उड़ानें हो सकती हैं बाधित, एयरलाइन्स को किया अलर्ट