Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रोफेसर डॉ. संजीव सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी, जम्मू एवं कश्मीर में AIIMS विजयपुर के कार्यकारी निदेशक बने  

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:36 PM (IST)

    एम्स दिल्ली के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव सिन्हा को जम्मू-कश्मीर के सांबा स्थित एम्स विजयपुर का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्त ...और पढ़ें

    एम्स दिल्ली के प्रोफेशर की एम्स जम्मू में नियुक्ति। फोटो: आर्काइव

    एम्स दिल्ली के प्रोफेशर की एम्स जम्मू में नियुक्ति। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. डॉ. संजीव सिन्हा एम्स विजयपुर के कार्यकारी निदेशक नियुक्त

    2. नियुक्ति प्रतिनियुक्ति पर तीन साल या अगले आदेश तक

    3. एम्स दिल्ली के नए निदेशक की प्रतीक्षा जारी है

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एम्स मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डाॅ. संजीव सिन्हा को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में स्थित एम्स विजयपुर का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

    केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रस्ताव पर उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से सात अगस्त को जारी आदेश में इसकी जानकारी दी गई है।

    डाॅ. संजीव सिन्हा की नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर की गई है। वह कार्यभार संभालने की तारीख से तीन वर्ष तक इस पद पर रहेंगे। 70 वर्ष की आयु पूरी होने या अगले आदेश तक, इनमें से जो भी पहले होगा, उसी के अनुसार उनका कार्यकाल समाप्त होगा।

    डाॅ. सिन्हा के पास चिकित्सा शिक्षा, मरीजों के उपचार व विभागीय प्रशासन का अनुभव है। उनकी प्रतिनियुक्ति के बाद एम्स दिल्ली के मेडिसिन विभाग में उनकी जिम्मेदारियों में बदलाव किया जाएगा।

    एम्स के नए निदेशक की प्रतीक्षा बढ़ी

    एम्स नई दिल्ली के नए निदेशक की नियुक्ति का इंतजार बढ़ गया है। निदेशक पद के लिए आवेदन प्रक्रिया दो अगस्त को पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक नए निदेशक के नाम की घोषणा नहीं हुई है। एम्स ने जून में निदेशक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।

    संशोधित विज्ञापन के बाद आवेदन की अंतिम तारीख दो अगस्त निर्धारित की गई थी। अब आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण का इंतजार है। नए निदेशक की नियुक्ति होने तक संस्थान में मौजूदा कार्यकारी निदेशक डाॅ. निखिल टंडन के नेतृत्व में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत कामकाज जारी है।

    यह भी पढ़ें- भारत का नया AI सुपरकंप्यूटर ‘परम प्रज्ञा', PM मोदी ने IIT दिल्ली में किया शुभारंभ; कई खूबियों से है लैस 

    खबरें और भी