विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में झमाझम बारिश; IMD ने दिया नया अपडेट

Updated: Thu, 13 Aug 2026 03:54 PM (IST)

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम बदला और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नया अपडेट दिया है।

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार दोपहर अचानक हुई झमाझम बारिश।

  2. बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत।

  3. दिल्ली का एक्यूआई 106 (मध्यम) श्रेणी में दर्ज हुआ।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर अभी जारी है। आज यानी गुरुवार दोपहर में अचानक मौसम बदल गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई।

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। हालांकि, एनसीआर के कई हिस्सों में धूप खिली हुई भी नजर आ रही है।  

WhatsApp Image 2026-08-13 at 15.49.07गुरुग्राम में हुई झमाझम बारिश। जागरण

गुरुग्राम में दोपहर तक रही उमस और गर्मी के बीच अचानक मौसम बदल गया और तेज वर्षा शुरू हो गई। वहीं, तेज बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव होने की आशंका है।

compressed_WhatsApp Image 2026-08-13 at 15.49.07 (1)

बारिश होने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वैसे पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर के शहरों में रुक-रुककर बारिश हो रही है।

jagran News - 2026-08-13T152354.325दिल्ली में हुई झमाझम बारिश। वीडियो ग्रैब

मौसम विभाग का अनुमान सटीक

मौसम विभाग ने आज गुरुवार को राजधानी दिल्ली में हल्की वर्षा होने का अनुमान जताया है। हालांकि, धूप निकलने पर उमस भरी गर्मी भी परेशान करेगी।

jagran News - 2026-08-13T152434.852

तापमान में हो सकती है वृद्धि

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में तापमान में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री दर्ज किया गया।

compressed_WhatsApp Image 2026-08-13 at 16.16.24

दिन का तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हल्की वर्षा की संभावना भी बरकरार है।

compressed_WhatsApp Image 2026-08-13 at 16.16.17

दिल्ली का एक्यूआई 106 दर्ज 

उधर, गुरुवार सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआई 106 दर्ज किया गया। इसे 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। खास बात यह कि दिल्ली में पिछले 12 दिन से वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई थी। आज यह एक पायदान ऊपर मध्यम श्रेणी में पहुंच गई।

compressed_WhatsApp Image 2026-08-13 at 16.16.23

यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश, NH-9 पर लगा लंबा जाम 

एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। हाल फिलहाल इसमें खास बदलाव नहीं होगा। 

compressed_WhatsApp Image 2026-08-13 at 16.16.25