दिल्ली-NCR में बारिश से सुहावना हुआ मौसम, IMD ने अगले दो दिन का दिया नया अपडेट
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति भी बन सकती है।
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा।
बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन जाम की आशंका।
मौसम विभाग ने अगले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi-NCR Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। एनसीआर के अलग-अलग शहरों में रोजाना रुक-रुककर बारिश हो रही है। शुक्रवार दोपहर में भी अचानक मौसम बदल गया और बारिश शुरू हो गई।
नोएडा समेत आसपास के इलाकों में गरज के साथ झमाझम बारिश हो रही है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन, हाईवे पर जाम की भी स्थिति बन सकती है। हालांकि, बारिश के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है।

हल्की बारिश का अनुमान
शुक्रवार को भी राजधानी में हल्की वर्षा होने का अनुमान है। अगले कई दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। धूप निकलने पर उमस भरी गर्मी भी परेशान करेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों के दौरान तापमान में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है।
.
नोएडा में सेक्टर-29 में हो रही है वर्षा। जागरण
न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज
शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हल्की वर्षा की संभावना बरकरार है।
एक्यूआई 103 दर्ज किया
उधर, शुक्रवार सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआई 103 दर्ज किया गया। इसे 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। खास बात यह कि दिल्ली में पिछले 12 दिन से वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई थी। बृहस्पतिवार को यह एक पायदान ऊपर मध्यम श्रेणी में पहुंच गई। आज भी उसी पर है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में झमाझम बारिश; IMD ने दिया नया अपडेट
एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। हाल फिलहाल इसमें खास बदलाव नहीं होगा।

