विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिरंगा लहराकर और देशभक्ति नारे लगाकर खिलखिलाये चेहरे, तस्वीरों में देखें दिल्ली-NCR में स्वतंत्रता दिवस का जश्न

Updated: Sat, 15 Aug 2026 11:31 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और देशभक्ति गीतों के साथ जश्न मनाया गया। नोएडा, फरीदाबाद, पूर्वी दिल्ली और गुरुग्राम में ध्वजारोहण कर लोगों ने देश के प्रति प्रेम व्यक्त किया।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में विभन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में विभन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन।

  2. नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम में ध्वजारोहण और देशभक्ति नारे।

  3. बच्चों और अधिकारियों ने मिलकर मनाया आजादी का जश्न।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में विभन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। देशभक्ति के गीतों से परिसर गुंजायमान हो गया। राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए लोगों ने देश के प्रति अपने प्रेम को प्रकट किया। आइए, तस्वीरों में देखते हैं कि किस तरह एनसीआर में आजादी का जश्न मनाया गया...

नोएडा में लहराया तिरंगा

gr-noida

सेक्टर 96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक कार्यालय में सीईओ कृष्णा करुणेश ने किया ध्वजारोहण। इसी क्रम में नोएडा में विभिन्न सरकारी कार्यालयों पर भी ध्वजारोहण किया गया।  

96

सेक्टर 96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गीत गाती छात्राएं।

फरीदाबाद में छोड़े गए तिरंगे के रंग के गुब्बारे

faridabad

फरीदाबाद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेक्टर 12 के हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल जिला उपयुक्त आयुष सिंह सहित अन्य गुब्बारे हाथ में लिए हुए। 

फरीदाबाद में देशभक्ति नारों से गूंजा परिसर

faridabad1

हरियाणा प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए स्वतंत्रता दिवस में उपस्थिति दर्ज कराई। इस बीच देशभक्ति नारों की गूंज से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने आजादी के जश्न में प्रतिभाग करके खुशियां बांटीं।

पूर्वी दिल्ली में ध्वजारोहण में चहके बच्चे

p

पूर्वी दिल्ली की गीता काॅलोनी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में डीएम करनजीत वडोरिया ने अधिकारियों, अतिथियों एवं बच्चों के साथ एकजुट होकर 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।

ballabhgadh

बल्लभगढ़ उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ऊंचा गांव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हरियाणवी लोकगीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती हुईं।

faridabad3

फरीदाबाद में हुए स्वतंत्रता दिवस के इस भव्य कार्यक्रम में छात्राओं ने भव्य प्रस्तुति देकर सबका तालियां बटोर लीं। 

sanjay

गुरुग्राम में देशभक्ति गीतों की गूंज और भारत माता के जयघोष के बीच शनिवार को गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में प्रदेश के विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्णा मिढ़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी।

यह भी पढ़ें- 'एक करोड़ युवाओं को फ्री AI ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग', लाल किले से पीएम मोदी का Gen Z को तोहफा