दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को लेकर आया बड़ा अपडेट, यात्रियों को करना होगा और इंतजार
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के डीएनडी महारानी बाग से जैतपुर पुश्ता रोड तक के 9 किमी हिस्से का ट्रायल 21 अगस्त को ...और पढ़ें
-1788083604503_m.webp)
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की दूसरी लेन खुलने का इंतजार बढ़ा। जागरण
HighLights
डीएनडी-जैतपुर एक्सप्रेसवे का 9 किमी हिस्सा ट्रायल पर खुला।
सुरक्षा कार्य अधूरे होने से एक लेन बंद करनी पड़ी।
दिल्ली-फरीदाबाद आवागमन में पूरी राहत का इंतजार।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। डीएनडी महारानी बाग से जैतपुर पुश्ता रोड तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के करीब 9 किलोमीटर लंबे बचे हिस्से को ट्रायल के तौर पर बीते 21 अगस्त को अगले 30 दिनों के लिए खोला गया है। हालांकि, ट्रायल शुरू होने के पहले दिन ही जैतपुर से डीएनडी की ओर जाने वाली लेन को बंद करना पड़ा।
इस लेन पर रिफ्लेक्टर, दिशा-सूचक और अन्य सुरक्षा संबंधी काम अधूरे होने के कारण फिलहाल वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। वहीं यहां से जाने वाले लोग भी गलत लेन में चल रहे है, जिसके कारण सही लेन में आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
वर्तमान में डीएनडी महारानी बाग की ओर से जैतपुर होते हुए फरीदाबाद जाने वाली लेन पर ही वाहन चल रहे हैं। इस मार्ग के खुलने से फरीदाबाद की ओर जाने वाले वाहन चालकों को कुछ राहत मिली है। वे कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।
तेजी से किए जा रहे कार्य
वहीं, दूसरी लेन पर निर्माण और सुरक्षा से जुड़े कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। एनएचएआइ के एक अधिकारी ने बताया कि बंद लेन पर रिफ्लेक्टर लगाए जाने हैं। साथ ही सड़क की मार्किंग की जानी है और दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जाने हैं।
स्पीड ब्रेकर लगाने का काम होगा
इसके अलावा एक्सप्रेसवे के प्रवेश और निकास वाले हिस्से में सुरक्षा के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने का काम भी किया जाएगा। सभी जरूरी काम पूरे होने के बाद लेन को दोबारा वाहनों के लिए खोला जाएगा।
वाहन चालकों ने बताया कि दोनों लेन शुरू होने के बाद दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बीच आवागमन आसान हो जाएगा। खासकर फरीदाबाद से दिल्ली और नोएडा जाने वाले लोगों को मथुरा रोड, आश्रम चौक और कालिंदीकुंज के आसपास लगने वाले भारी जाम से राहत मिलने की संभावना है।
