दिल्ली में तेजी से बढ़ा यमुना का जलस्तर, 24 घंटे में आया उफान; 204.09 मीटर के पार पहुंचा
हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204 मीटर के पार पहुंच गया है। हालांकि, यह अभी भी चेतावनी और खतरे के नि ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204.09 मीटर पहुंचा।
हथनीकुंड से पानी छोड़े जाने से हुई वृद्धि।
जलस्तर अभी चेतावनी निशान से नीचे है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से बृहस्पतिवार व शुक्रवार को अधिक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना के जलस्तर बढ़ने लगा है। शनिवार की रात लोहा पुल के पास नदी का जलस्तर 204.09 मीटर तक पहुंच गया।
शुक्रवार को यह 203.05 मीटर था। इस तरह से पिछले 24 घंटे में लगभग एक मीटर की वृद्धि हुई है।
बृहस्पतिवार को हरियाणा के हथनीकुंड से 20 हजार से लेकर 30 क्यूसेक तक यमुना में पानी छोड़ा गया। शुक्रवार दोपहर यह बढ़कर 43 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया था। इससे दिल्ली में नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।
चेतावनी तक नहीं पहुंचा है जलस्तर
राहत की बात यह है कि शनिवार को हथनीकुंड से कम (लगभग 13 हजार क्यूसेक) पानी छोड़ा जा रहा है। दिल्ली में पुराना लोहापुल के पास यमुना का जलस्तर 204.5 मीटर स्तर पहुंचने या हथनीकुंड बैराज से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने पर चेतावनी जारी की जाती है।
उसके बाद यमुना के निचले हिस्से से लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जाता है। 205.33 मीटर खतरे का निशान है। इस मौसम में अभी तक यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर तक नहीं पहुंचा है।
यह भी पढ़ें- गंगा फिर उफान पर! बिजनौर बैराज से छोड़ा 2 लाख क्यूसेक पानी, खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर
यह भी पढ़ें- गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा, येलो अलर्ट से सिर्फ 10 सेंटीमीटर नीचे; गांवों में बेचैनी