गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा, येलो अलर्ट से सिर्फ 10 सेंटीमीटर नीचे; गांवों में बेचैनी
पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हुई वर्षा के कारण गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का जलस्तर 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर बढ़ गया है। यह अब येलो अलर्ट से मात्र दस सेंट ...और पढ़ें

गढ़मुक्तेश्वर स्थित गंगा। जागरण
HighLights
गंगा का जलस्तर 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर बढ़ा।
येलो अलर्ट से मात्र दस सेंटीमीटर नीचे पहुंचा जलस्तर।
हरिद्वार-बिजनौर बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। पहाड़ों एवं मैदानी इलाके में हो रही वर्षा के कारण 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 20 सेंटीमीटर से अधिक बढ़ गया है। वहीं हरिद्वार एवं बिजनौर बैराज से प्रति दो घंटे के अंतराल पर लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
अब गंगा येलो अलर्ट से मात्र दस सेंटीमीटर नीचे रह गई है। इसके कारण गंगा किनारे बसे लोगों में बेचैनी पसरनी शुरू हो गई है। वहीं प्रशासन ने भी निगरानी बढ़ा दी है।
गढ़मुक्तेश्वर में पिछले कई दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट आ रही थी। गंगा का जलस्तर अधिकतम 198.55 सेंटीमीटर तक पहुंचने के बाद नीचे आ रहा था। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 198.45 सेंटीमीटर था, जो येलो अलर्ट से 30 सेंटीमीटर कम था।
खतरे से 10 सेमी नीचे गंगा
इस बीच पिछले तीन दिनों से पहाड़ों एवं मैदानी इलाकों में हुई तेज वर्षा के बाद गंगा के जलस्तर में 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर बढ़कर 198.65 पर पहुंच गया है, जो येलो अलर्ट 198.75 सेंटीमीटर से मात्र दस सेंटीमीटर नीचे रह गया है।
इस बीच हरिद्वार एवं बिजनौर बैराज से शनिवार सुबह छह से आठ बजे तक दो घंटे में 6,22,761 लाख क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया है। इसके कारण गंगा किनारे बसे गांवों में बेचैनी बढ़नी शुरू हो गई तो गंगा किनारे के खेतों में जलभराव शुरू हो गया है।
खबरें और भी
बता दे कि पिछले वर्ष गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद नयागांव इनायतपुर, अब्दुलापुर, कोथला, रामपुर न्यामतपुर, आलमगीरपुर, मोहम्मदपुर शाकरपुर, लठीरा, कृष्णावाली मंढैया, नयाबांस बख्तावरपुर, चक लठीरा, काकाठेर की मंढैया, लठीरा, गंगानगर में पानी घुंस गया था, जिसके बाद लोगों को नगर में आवागमन करने के लिए मात्र नाव अथवा ट्रैक्टर ट्राली का सहारा रह गया था।
| स्थिति | जलस्तर |
|---|---|
| शुक्रवार | 198.45 मीटर |
| शनिवार | 198.65 मीटर |
| येलो अलर्ट | 198.75 मीटर |
| खतरा निशान | 199.00 मीटर |
| रेड अलर्ट | 199.33 मीटर |
यह भी पढ़ें- देवरिया में खतरे के निशान के करीब पहुंची सरयू नदी, कई गांवों में मंडराया बाढ़ का खतरा
यह भी पढ़ें- गंगा फिर उफान पर! बिजनौर बैराज से छोड़ा 2 लाख क्यूसेक पानी, खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर
गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। प्रशासन द्वारा पांच बाढ़ चौकी बनाई गई हैं। गंगा के जलस्तर को लेकर प्रशासनलगातार निगरानी कर रहा है। लोगों को गंगा के किनारे जाने से बचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
श्रीराम यादव, एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर