Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में अगस्त की बारिश ने तोड़ा 2 साल का रिकॉर्ड, 8 दिनों में 225.7 MM बरसा पानी

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 11:54 PM (IST)

    राजधानी दिल्ली में पिछले चार दिनों से वर्षा का दौर जारी है, शनिवार को अगस्त महीने में दो साल बाद सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। पुष्प विहार में सर्वाधिक ...और पढ़ें

    रिंग रोड पर आइजीआइ स्टेडियम के पास वर्षा से हुए जलभराव से गुजरते वाहनों से उड़ती पानी की बौछारें। हरीश कुमार

    रिंग रोड पर आइजीआइ स्टेडियम के पास वर्षा से हुए जलभराव से गुजरते वाहनों से उड़ती पानी की बौछारें। हरीश कुमार


    HighLights

    1. दिल्ली में चार दिनों से लगातार वर्षा का दौर जारी।

    2. शनिवार को अगस्त में दो साल की सर्वाधिक वर्षा दर्ज।

    3. पुष्प विहार में 165 मिमी वर्षा, मासिक औसत के करीब।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में पिछले चार दिनों से वर्षा का दौर जारी है। शनिवार सुबह से ही रुक-रुक कर वर्षा होती रही। कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ स्थानों पर तेज वर्षा हुई। पिछले दो दिनों में सबसे अधिक वर्षा पुष्प विहार में दर्ज की गई है। सुबह साढ़े आठ बजे तक के 24 घंटों में यहां 165 मिमी तो सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक इस क्षेत्र में 65.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    2024 के बाद से एक दिन में हुई सबसे अधिक वर्षा

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के आंकड़ों के अनुसार शनिवार पिछले दो वर्षों में इस महीने का सबसे अधिक वर्षा वाला दिन रहा। सुबह साढ़े बजे तक पिछले 24 घंटों में 98.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। यह अगस्त में 2024 के बाद से एक दिन में हुई सबसे अधिक वर्षा है।

    ff - 2026-08-08T235319.821

    इससे पूर्व 1 अगस्त, 2024 को 107.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। इस महीने के शुरुआती आठ दिनों में ही 225.7 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो कि अगस्त के मासिक औसत (233.1 मिमी) से थोड़ी ही कम है। अगले कुछ दिनों तक हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है।

    वर्षा होने के बावजूद शनिवार को पिछले दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम लेकिन बृहस्पतिवार की तुलना में 5.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम तथा शुक्रवार की तुलना में 0.9 डिग्री कम है।

    खबरें और भी

    अगस्त के पहले आठ दिनों में हुई वर्षा

    स्थान वर्षा (मिमी) सामान्य से अधिक (प्रतिशत)
    सफदरजंग 188.4 214
    पालम 155.4 168
    लोधी रोड 198.5 231
    रिज क्षेत्र 184.4 225
    आया नगर 239.3 455


    यह भी पढ़ें: प्रोफेसर डॉ. संजीव सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी, जम्मू एवं कश्मीर में AIIMS विजयपुर के कार्यकारी निदेशक बने