Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'भाजपा दिल्लीवासियों को पानी के लिए तरसा रही', भीषण गर्मी के बीच जल संकट पर AAP ने साधा निशाना

    Updated: Wed, 27 May 2026 01:09 AM (IST)

    आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच जल संकट के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। लोग पानी की कमी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और आप न ...और पढ़ें

    दिल्ली जल संकट पर आप का भाजपा पर निशाना।

    दिल्ली जल संकट पर आप का भाजपा पर निशाना।

    HighLights

    1. आप ने दिल्ली जल संकट के लिए भाजपा को घेरा।

    2. भीषण गर्मी में लोग पानी की कमी से जूझ रहे।

    3. तिलक नगर, बुराड़ी जैसे इलाकों में पानी की किल्लत।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि दिल्ली में इस बार भी भीषण गर्मी में लोग घंटों बिजली कटौती के बाद अब जल संकट का सामना करने के लिए मजबूर हैं। लोग पानी की पर्याप्त आपूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

    तिलक नगर, बुराड़ी और जहांगीरपुरी समेत दिल्ली के कई इलाकों में कई दिनों से पानी की किल्लत हाेने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। आप ने कहा है कि भाजपा सरकार भीषण गर्मी में दिल्लीवालों को एक-एक बूंद पानी के लिए तरसा रही है।

    भाजपा सत्ता में आई तो सब कुछ बर्बाद कर देगी: AAP

    आप ने कहा कि दिल्ली चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा सत्ता में आई तो सब कुछ बर्बाद कर देगी। आज उनकी ये बात सच साबित हो रही है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में पुराने ट्रांसफार्मरों के सहारे बिजली आपूर्ति, अगले तीन वर्षों में पूरी होगी बदलने की प्रक्रिया

    खबरें और भी