दिल्ली में पुराने ट्रांसफार्मरों के सहारे बिजली आपूर्ति, अगले तीन वर्षों में पूरी होगी बदलने की प्रक्रिया
दिल्ली में बिजली की बढ़ती मांग के बावजूद, 78 पुराने ट्रांसफार्मर 25 साल से अधिक पुराने हो गए हैं, जिस पर ध्यान नहीं दिया गया। ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने ...और पढ़ें
-1779823643244_m.webp)
दिल्ली में बिजली की मांग में प्रत्येक वर्ष वृद्धि हो रही है।
HighLights
दिल्ली में 78 ट्रांसफार्मर 25 साल से अधिक पुराने।
ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने बदलने की प्रक्रिया शुरू की।
अगले तीन वर्षों में सभी पुराने ट्रांसफार्मर बदलेंगे।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में बिजली की मांग में प्रत्येक वर्ष वृद्धि हो रही है, लेकिन इसके अनुसार आधारभूत ढांचे के विस्तार पर ध्यान नहीं दिया गया। वर्षों की अनदेखी के कारण पुराने ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए हैं। इस समय 183 में से 78 ट्रांसफार्मर 25 वर्ष से अधिक पुराने हैं। इन्हें शीघ्र बदलने की आवश्यकता है। ऊर्जा मंत्री आशीष सूद का कहना है कि इन्हें बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले तीन वर्षों में इन्हें बदल दिया जाएगा।
दिल्ली बिजली की मांग नौ हजार मेगावाट पहुंचने की उम्मीद है। लेकिन, पिछले 11 वर्षों में ट्रांसफार्मर बदलने पर ध्यान नहीं दिया गया। दिल्ली मं बिजली पारेषण की जिम्मेदारी दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (डीटीएल) के पास है। इसके ट्रासंफार्मर बदलने के लिए निविदा बार-बार निरस्त की गई।
जुलाई, 2020 से जनवरी 2025 के बीच 500 एमवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों के लिए निविदाएं चार बार जारी की गई, लेकिन प्रत्येक बार निरस्त हो गई। इसी तरह से सितंबर, 2019 से नवंबर, 2024 के बीच 160 एमवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों के लिए चार बार निविदा निरस्त की गई। 100 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर की निविदा भी निरस्त की गई थी। अब निविदा फाइनल की गई है।
बिजली के आधारभूत ढांचे के विस्तार पर ध्यान नहीं दिया: सूद
दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद का कहना है कि पूर्व की सरकार ने बिजली के आधारभूत ढांचे के विस्तार पर ध्यान नहीं दिया। इस कारण समय पर ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा सके हैं। लंबित परियोजनाओं की समीक्षा के बाद अब आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
खबरें और भी
अगले तीन वर्षों में सभी पुराने ट्रांसफार्मर बदल दिए जाएंगे: सूद
अगले तीन वर्षों में सभी पुराने ट्रांसफार्मर बदल दिए जाएंगे। 12 ट्रांसफार्मरों को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें से छह के लिए काम आवंटित कर दिया गया है। अन्य के लिए भी प्रक्रिया चल रही है। शेष पुराने ट्रांसफार्मरों को चरणबद्ध तरीके से बदलने की योजना तैयार की गई है।