विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, बिना वैध PUCC दौड़ रहे 238 वाहनों के चालान

Published: Fri, 04 Sep 2026 11:45 PM (IST)

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने उत्तरी रेंज में बिना वैध पीयूसीसी वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 238 ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का पीयूसीसी प्रवर्तन अभियान।

  2. वैध पीयूसीसी के बिना 238 चालान काटे गए।

  3. प्रदूषण नियंत्रण नियमों के पालन की अपील।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की उत्तरी रेंज में वैध पाल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (पीयूसीसी) के बिना चल रहे वाहनों के खिलाफ बृहस्पतिवार को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया।

अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने वाहनों के पीयूसीसी समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान वैध पीयूसीसी के बिना वाहन चलाते पाए गए चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 238 चालान जारी किए गए।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को प्रदूषण नियंत्रण नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतना था।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों का नियमित रूप से प्रदूषण परीक्षण कराएं और पीयूसीसी की वैधता समाप्त होने से पहले उसका नवीनीकरण करा लें।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, वैध पीयूसीसी रखना केवल कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि स्वच्छ हवा और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रदूषण नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें- ‘रेड’ से ‘ब्लू’ श्रेणी में किए गए दिल्ली के WTE प्लांट, विश्लेषण में प्रदूषण सूचकांक 100; निगरानी पर सवाल

यह भी पढ़ें- PUCC को लेकर दिल्ली से चिंताजनक आंकड़े, सर्दियों से पहले डराने लगा वायु प्रदूषण का खतरा