दिल्ली की 160 किमी सड़कें होंगी ‘धूल-फ्री’, 4 मॉडल रोड बनाने के लिए PWD शुरू करने जा रहा बड़ा प्रयोग
पीडब्ल्यूडी दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए चार सड़कों को धूल मुक्त मॉडल रोड के रूप में विकसित करेगा। इस पायलट प्रोजेक्ट में सड़कों की मरम्मत, फुटपा ...और पढ़ें

दिल्ली की चार सड़कों पर शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट।
HighLights
पीडब्ल्यूडी चार सड़कों को धूल मुक्त मॉडल रोड बनाएगा
सड़कों की मरम्मत, फुटपाथ सुधार और हरियाली बढ़ाई जाएगी
प्रदूषण नियंत्रण हेतु 70 स्वीपिंग मशीनें लगाई जाएंगी
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए सड़कों को धूल मुक्त बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पायलट प्रोजेक्ट के तहत चार मार्गों को माॅडल रोड के रूप में विकसित करेगा।
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी इस काम के लिए सड़कों को चिह्नित किया जाएगा। फिर उनकी मरम्मत, फुटपाथ संवारने और हरियाली बढ़ाने का काम किया जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष 160 किमी लंबी सड़कों को पक्का करने का लक्ष्य रखा गया है। हरियाली विकसित करने के लिए 85.70 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग की पहचान की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि 400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से परियोजना को अंजाम दिया जाएगा। 3300 किमी सड़कों को मरम्मत की जरूरत दिल्ली सरकार के मुताबिक लगभग 3300 किमी लंबी सड़कों की मरम्मत व पुनर्निर्माण की जरूरत है।
जिसमें से लगभग 800 किमी सड़कें लोक निर्माण विभाग के अधीन हैं, 1200 किमी नगर निगम के तहत आती हैं और लगभग एक हजार किमी अनधिकृत काॅलोनियों में हैं।
सड़कों को खुदाई से बचाने के लिए होगी पहल सड़कों की बार-बार खुदाई करने से बचने के लिए भूमिगत पाइप बिछाए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही निविदाएं की जाएंगी।
इस कार्य को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि सड़कों के लिए 70 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें लगाई जाएंगे। पानी छिड़कने के लिए 250 मशीनें लगाई जाएंगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के नजफगढ़ में खंभे से टकराई DTC बस, हादसे में कार भी हुई क्षतिग्रस्त

