CJP Protest पर पाकिस्तानी X हैंडल से फैलाया जा रहा झूठा, दिल्ली पुलिस PRO का AI-जनरेटेड फेक वीडियो वायरल
दिल्ली पुलिस के पीआरओ राजीव रंजन का एआई से तैयार फर्जी वीडियो एक पाकिस्तानी हैंडल द्वारा प्रसारित किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने इसे भ्रामक बताते हुए ...और पढ़ें

पाकिस्तानी एक्स हैंडल की ओर से फैलाया जा रहा झूठ। फोटो: स्क्रीनशॉट
HighLights
दिल्ली पुलिस पीआरओ का एआई से बना फर्जी वीडियो वायरल
पाकिस्तानी हैंडल ने राजनीतिक निर्देशों का झूठा दावा किया
दिल्ली पुलिस ने वीडियो को भ्रामक और फर्जी बताया
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। इंटरनेट मीडिया पर एक पाकिस्तानी हैंडल की ओर से दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन का एआई से तैयार किया गया फर्जी वीडियो वायरल किया जा रहा है।
वीडियो के साथ यह झूठा दावा किया गया कि दिल्ली पुलिस CJP Protest Delhi को खत्म करने के लिए राजनीतिक निर्देशों के तहत कार्रवाई कर रही है।
वीडियो में किया गया भ्रामक दावा
प्रसारित वीडियो और उससे जुड़ी पोस्ट में दावा किया गया है कि दिल्ली पुलिस ने स्वीकार किया है कि वह प्रदर्शन समाप्त कराने के लिए राजनीतिक दबाव में काम कर रही है।
पोस्ट में यह भी कहा गया कि पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं करना चाहती, लेकिन उसे हर हाल में प्रदर्शन खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं।
दिल्ली पुलिस ने दावों को बताया फर्जी
हालांकि, जांच में यह दावा पूरी तरह फर्जी और भ्रामक पाया गया है। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में किसी भी राजनीतिक निर्देश का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।
पुलिस ने केवल प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने, कानून-व्यवस्था में सहयोग करने और किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहने की अपील की थी।
एआई की मदद से तैयार की गई सामग्री
प्रारंभिक जांच के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन के वीडियो को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक की मदद से एडिट कर गलत तरीके से पेश किया गया। इसके जरिये इंटरनेट मीडिया पर भ्रम फैलाने और लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किसी भी वीडियो या संदेश पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच कर लें। साथ ही, फर्जी और भ्रामक सामग्री को साझा करने से बचें।
Pakistani handles are sharing a manipulated video claiming that @DelhiPolice admitted it was acting under political instructions to end the ongoing protest. In reality, the police issued a routine public appeal urging protesters to maintain peace, cooperate with law enforcement,… pic.twitter.com/c9Ek7nK5wE
— Only Fact (@OnlyFactIndia) July 22, 2026