Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Metro Stations Closed: मंडी हाउस पर ही रुकीं ट्रेनें, एंट्री-एग्जिट बंद होने से भटकते रहे यात्री 

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 02:44 PM (IST)

    Delhi Metro News: सुरक्षा कारणों से दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं, जिससे 16 स्टेशन बंद कर दिए गए और यात्रियों को भारी परेशानी ...और पढ़ें

    मेट्रो स्टेशन बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फोटो: जागरण

    मेट्रो स्टेशन बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फोटो: जागरण

    HighLights

    1. सुरक्षा कारणों से दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो सेवाएं बाधित

    2. 16 मेट्रो स्टेशन बंद, मंडी हाउस इंटरचेंज पर परेशानी

    3. यात्रियों ने वैकल्पिक परिवहन तलाशते हुए भारी दिक्कतें झेलीं

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली समेत एनसीआर में मेट्रो सेवा बुरी तरह प्रभावित रही। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन द्वारा 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने के बाद वायलेट लाइन पर बने इंटरचेंज केवल मंडी हाउस पर ही ट्रेन रुकी।

    अचानक लागू की गई इस व्यवस्था के कारण मेट्रो में यात्रियों की भीड़ भी कम रही। हालांकि जो यात्री दफ्तर, अस्पताल या फ्लाइट पकड़ने के निकले थे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और लोग दो तीन घंटे भटके के बाद अपने गंतव्य तक पहुंचे।

    delhi metro closed 2

    स्टेशनों पर गूंजती रही घोषणाएं, भ्रम में रहे यात्री

    स्टेशनों पर दिनभर अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। सुरक्षा कारणों से कई प्रमुख स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट पूरी तरह से बंद कर दिए गए थे। सबसे ज्यादा परेशानी सेंट्रल सेक्रेट्रिएट और मंडी हाउस जैसे व्यस्त स्टेशनों पर हुई।

    सेंट्रल सेक्रेट्रिएट पर इंटरचेंज की सुविधा पूरी तरह बंद रही, इससे येलो लाइन पर सफर करने वाले यात्री परेशान रहे। अचानक नई व्यवस्था बनने से यात्रियों को समझ नहीं आ रहा था कि वे आगे कैसे बढ़ें।

    मंडी हाउस स्टेशन पर डीएमआरसी के पायलट व कर्मचारी लाउडस्पीकर लगाकर लगातार घोषणा करते नजर आए कि यहां केवल इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है और एंट्री-एग्जिट बंद है। यात्री एक-दूसरे से और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों से मेट्रो बंद होने की वजह और बाहर निकलने के रास्तों के बारे में पूछताछ करते रहे।

    खबरें और भी

    delhi metro closed 3

    दूसरे विकल्पों की तलाश में भटके लोग

    मेट्रो सेवाएं बाधित होने के कारण यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बैकअप प्लान तलाशते दिखे। आटो, टैक्सी और बसों के लिए सड़कों पर भीड़ बढ़ गई, जिसका फायदा उठाकर कई चालकों ने मनमाना किराया भी वसूला।

    delhi metro closed

    स्थिति को नियंत्रित रखने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बंद किए गए सभी 16 स्टेशनों और इंटरचेंज प्वाइंट्स पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहे। अधिकतर सुरक्षा बल राजीव चौक पर तैनात रही। डीएमआरसी के अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों के बाद ही आगे इन स्टेशनों को सामान्य आवाजाही के लिए खोला जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Delhi Metro Advisory: दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, सुरक्षा कारणों के चलते DMRC का फैसला