जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत की खबर निकली अफवाह, पुलिस ने किया खंडन
जंतर-मंतर पर ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैली। ...और पढ़ें

प्रदर्शनकारी छात्रों को खदेड़ते पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवान।
HighLights
जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत की अफवाह फैली।
दिल्ली पुलिस ने इस खबर को पूरी तरह से गलत बताया।
पुलिस ने लोगों से अपुष्ट जानकारी साझा न करने की अपील की।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत होने की खबर बुधवार को इंटरनेट मीडिया और कुछ अन्य माध्यमों पर तेजी से फैल गई।
हालांकि, दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने ऐसी किसी भी घटना से साफ इनकार किया है। नई दिल्ली जिले के उपायुक्त के मुताबिक, अब तक किसी भी पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत की कोई सूचना नहीं है।
पुलिस के संज्ञान में नहीं है कोई मामला
मामले की विभिन्न स्तरों पर जानकारी जुटाई गई, लेकिन कहीं से भी इस तरह की घटना की पुष्टि नहीं हुई। अधिकारियों का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है।
दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी भी तरह की भ्रामक या अपुष्ट जानकारी साझा न करें।
यह भी पढ़ें- CJP Protest: 'संसद मार्च' में घायल छात्रा साक्षी की हालत में सुधार, वेंटिलेटर से हटाया गया
यह भी पढ़ें- CJP Delhi Protest LIVE: दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज
यह भी पढ़ें- 'वीडियो देखने में दिलचस्पी नहीं', CJP के प्रदर्शन में लाठीचार्ज के मामले में तुरंत सुनवाई से SC का इनकार