विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली पुलिस का मार्चिंग दस्ता छाया, अनुशासन और प्रस्तुति से जीता प्रथम पुरस्कार

Updated: Wed, 28 Jan 2026 10:38 PM (IST)

गणतंत्र दिवस परेड 2026 में दिल्ली पुलिस के मार्चिंग दस्ते को सीएपीएफ और अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है। वहीं, लोकप्रिय पसंद श्रेणी ...और पढ़ें

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान दिल्ली पुलिस का मार्चिंग दस्ता। फोटो: दिल्ली पुलिस

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान दिल्ली पुलिस का मार्चिंग दस्ता। फोटो: दिल्ली पुलिस

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस मार्चिंग दस्ता गणतंत्र दिवस परेड में सर्वश्रेष्ठ घोषित

  2. सीआरपीएफ दस्ते ने लोकप्रिय पसंद श्रेणी में पुरस्कार जीता

  3. 30 जनवरी को दिल्ली कैंट में होगा ट्रॉफी वितरण समारोह

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड, 2026 में भाग लेने वाली सीएपीएफ और अन्य सहायक बलों के दस्तों में से दिल्ली पुलिस के मार्चिंग दस्ते को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है, जबकि लोकप्रिय पसंद श्रेणी में सीआरपीएफ के मार्चिंग दस्ते ने बाजी मारी है।

परेड में दोनों दस्तों ने अनुशासन, तालमेल और उत्कृष्ट प्रस्तुति से जजों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मार्चिंग दस्तों को सम्मानित करने के लिए 30 जनवरी को ट्राॅफी वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

यह समारोह दोपहर 12:30 बजे आरआर कैंप, दिल्ली कैंट में होगा, जहां रक्षा राज्य मंत्री सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों और झांकियों को ट्राॅफियां प्रदान कर सम्मानित करेंगे।

रक्षा मंत्रालय ने गृह मंत्रालय से अनुरोध किया है कि दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से ट्राॅफी प्राप्त करने वाले अधिकारियों के नाम और इस अवसर पर आमंत्रित किए जाने वाले अधिकारियों की सूची उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की 160 किमी सड़कें होंगी ‘धूल-फ्री’, 4 मॉडल रोड बनाने के लिए PWD शुरू करने जा रहा बड़ा प्रयोग